कमज़ोरी से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाय

कई बार ऐसा होता है कि हम किसी कार्य को करने बैठते हैं तो हमें थकान का अनुभव होने लगता है। क्युकी किसी भी कार्य को करने के लिए ऊर्जा और फुर्ती की आवश्यकता पड़ती है।ये थकान ऊर्जा की कमी के कारण हो सकती है। इसी थकान को हम कमज़ोरी कहते हैं।आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से.

कमज़ोरी का इलाज कैसे करे:-

संतुलित आहार का सेवन करें:-

ऊर्जा की कमी होने से व्यक्ति को कमज़ोरी का अनुभव होता है। इस प्रकार शरीर में ऊर्जा के स्तर को संतुलित बनाए रखना ज़रूरी है।

हमें पोषण से भरपूर आहार की तरफ़ जाना चाहिए। जी हाँ, हमें अपने आहार में उन चीज़ों को शामिल करना चाहिए जिनसे हमें ऊर्जा की पर्याप्त मात्रा मिल सके।

नियमित रूप से फल और सब्ज़ियों का सेवन करें। सुबह के नाश्ते में फलों और सब्ज़ियों के जूस को शामिल करें।

नियमित रूप से सेब और अनार खाएं। मांसाहारी लोग अपने आहार में मछली, मांस और अंडे को भी शामिल कर सकते हैं।

डिप्रेशन से बचे :-

यदि आपको डिप्रेशन, चिंता या अन्य किसी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो ऐसे में इसे अनदेखा न करें। मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी हुई समस्याओं के निवारण हेतु साइकोलॉजिस्ट की सलाह लें।

नकारात्मक विचारों को त्याग दें। नियमित रूप से ध्यान लगाएं। इससे डिप्रेशन के स्तर में गिरावट आती है। आप अपना मनपसंद गाना भी सुन सकते हैं। इसी के साथ साथ उन कार्यों को करें जिनसे आपको ख़ुशी मिलती है। इससे आपको मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से निजात मिलेगी और आपको कमज़ोरी या लो एनर्जी का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।

पानी का ज्यादा सेवन करें:-

पानी हमारे शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण पदार्थ है। यहाँ तक कि हमारे शरीर के अंगों के निर्माण में भी पानी का एक महत्वपूर्ण है भाग जुड़ा हुआ होता है।

शरीर के सभी अंगों को सुचारु रूप से कार्यरत रखने के लिए पर्याप्त जल का सेवन करना आवश्यक है।

प्रतिदिन पर्याप्त जल की मात्रा ग्रहण करते रहें। शरीर में जल की कमी होने से लो एनर्जी और कमज़ोरी की समस्या होने लगती है। सिर्फ़ इतना ही नहीं बल्कि कुछ लोग ये भी शिकायत करते हैं कि पानी की कमी से उन्हें चक्कर आते हैं। ये बात बिलकुल सत्य है कि जल की कमी होने से हमारे शरीर में अनेक समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। इन्हीं समस्याओं में एक समस्या का नाम कमज़ोरी है। इसलिए अपने शरीर में पानी की कमी बिलकुल न होने दें।

जंक फूड से परहेज करे :-

आजकल लोग जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक तथा मसालेदार चीज़ों को अपने आहार में शामिल करने लगे हैं। लोग जंक फूड के इतने शौक़ीन हो गए हैं कि वह इसके नुक़सानों के बारे में सोचते ही नहीं हैं। दरअसल नियमित रूप से जंक फ़ूड का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक हो सकता है।

पर्याप्त नींद ले :-

प्रतिदिन कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेना आवश्यक है। यदि किसी व्यक्ति की 7-8 घंटे की नींद पूरी नहीं होती है तो ऐसे में व्यक्ति को थकान और कमज़ोरी का अनुभव होता है। हमारे मस्तिष्क को आराम की आवश्यकता होती है। मस्तिष्क की यह ज़रूरत पर्याप्त नींद लेने से पूरी हो जाती है। इस बात का भी ख़याल रखें कि रात्रि में जल्दी सोने का प्रयास करें। रात में ली गई नींद मस्तिष्क को सही से कार्य करने में मदद करती है।

यह भी पढ़ें:

 

शिशु को गैस की समस्या से कैसे बचाएं,जानिए