आंत में गैस भर जाने पर दिखते हैं ये 5 संकेत, डकार के साथ होती है सूजन

आम तौर पर, जब बहुत अधिक गैस होती है, तो ऊपरी आंत बहुत अधिक गैस से भर जाती है। इस प्रकार की समस्या मुख्य रूप से अधिक खाना, अत्यधिक धूम्रपान, अनुचित खान-पान और अस्थिर जीवनशैली के कारण हो सकती है। अगर आपकी आंत में गैस भर गई है तो ऐसी स्थिति में आपके शरीर में कई तरह के संकेत देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि आंत में गैस बनने पर शरीर में क्या संकेत दिखाई देते हैं?

 पेट फूलना- पेट फूलने की शिकायत होना भी आंत में गैस भरने के संकेत हो सकते हैं। अगर आपको ऐसे संकेत नजर आ रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में आप इसे नजरअंदाज न करें।

 पेट में दर्द और असहजन महसूस होना- गैस बनने की स्थिति में पेट में काफी दर्द होने लगता है। धीरे-धीरे यह दर्द हाथ-पैरों और सीने तक पहुंच सकता है। अगर आपको दर्द के साथ-साथ काफी असहज महसूस हो रहा है, तो फौरन एक्सपर्ट की मदद लें। ताकि आपकी स्थिति में सुधार किया जा सके।

 बार-बार गैस पास होना- अध्ययनों से पता चलता है कि औसतन 8 से 14 बार गुदे के माध्यम से गैस निकलना सामान्य है। अगर आपको इससे अधिक गैस निकल रहा है, तो ऐसी स्थिति में आपको तुरंत एक्सपर्ट की मदद लेनी चाहिए। हालांकि, कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि दिन में 25 बार तक गैस पास करना सामान्य है। लेकिन अगर आपको काफी बार गैस पास हो रहा है, तो एक बार एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।

पेट में सूजन- जब आंतों में बहुत अधिक गैस बनने लगती है तो पेट के आसपास सूजन महसूस होती है। अगर आपको पूरे दिन में आधे घंटे से ज्यादा समय तक सूजन महसूस होती है तो ऐसी स्थिति में विशेषज्ञ की मदद लें।

बार-बार डकार आती है- डकार अक्सर तब आती है जब आंत या पाचन तंत्र गैस से भर जाता है। डकार आने पर पेट की गैस मुंह के रास्ते बाहर निकलती है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक दिन में 30 से ज्यादा बार डकार आना सामान्य बात नहीं है। अगर आपको एक दिन में 30 से ज्यादा बार डकार आती है तो यह आंत में गैस भरने का लक्षण हो सकता है। कुछ लोग सोचते हैं कि ये लक्षण काफी सामान्य हैं। लेकिन इसे नजरअंदाज करने की गलती न करें।

यह भी पढ़ें:

कम नींद से बढ़ सकता है डायबिटीज का खतरा, डायबिटीज और नींद के बीच गहरा संबंध है