सीयूईटी यूजी: उम्मीदवार आज कर सकेंगे सिटी इंटिमेशन स्लिप की जानकारी यहां से हासिल, जानिए क्या है तरीका

सीयूईटी यूजी के सभी उम्मीदवारों को अपने  परीक्षा केन्द्र की जानकारी हासिल करने का बेसब्री से इंतजार है। सभी यह जानने का इंतजार कर रहे हैं कि परीक्षा केन्द्र किस शहर में स्थित होगा। जानकारी के अनुसार उम्मीदवार 05 मई को भी सिटी इंटोमेशन स्लिप के जारी होने का इंतजार करते रहे, लेकिन NTA ने अभी तक इसे जारी नहीं किया है। CUET UG EXAM के लिए शहर सूचना पर्ची जारी होने के लिए यूजीसी के अध्यक्ष ने जानकारी दी है।

ममीडाला जगदीश कुमार जोकि यूजीसी के अध्यक्ष उन्होंने बताया है कि CUET UG सिटी सूचना पर्ची को आज जारी कर दिया जायेगा। NTA आज, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप को जारी करेगी, इसे सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (Exams.nta.ac.in/CUET-UG.) पर जाकर, यहां से डाउनलोड कर सकते है।

NTA छात्रों को परीक्षा में उनकी यात्रा में सहायता करने के लिए शहर सूचना पर्ची जारी करता है। CUET UG के लिए Admit card, जोकि मई के दूसरे सप्ताह में जारी कराए जाएंगे सभी उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या, पासवर्ड और पासवर्ड का इस्तेमाल करके CUET UG 2024 सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड download कर सकते हैं।परीक्षा की तारिक15 से 31 मई तय की गई है यह परीक्षा हाइब्रिड मोड में आयोजित कराई जायेगी।

इस बार लगभग 13.48 लाख उम्मीदवारों ने CUET UG 2024 के लिए पंजीकरण कराया है। परीक्षा को 380 शहरों में आयोजित कराया जायेगा जिसमें विदेशों के भी 26 शहर को भी शामिल किया गया हैं।

CUET 2024 परीक्षा सिटी स्लिप को डाउनलोड करने का तरीका,

  • NTA CUET की आधिकारिक वेबसाइट, (Exams.nta.ac.in/CUET-UG.) पर आपको जाना होगा।
  • यहां पर आपको अपने खाते का उपयोग करना होगा और यहां पर SIGNIN करना होगा।
  • Login page पर, आवश्यक क्रेडेंशियल को दर्ज करने के बाद।
  • Download page पर आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन की जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • CUET शहर सूचना पर्ची 2024 आपको दिखाई देगी। यहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते है।

यह भी पढ़े:छिंदवाड़ा के अमर शहीद विक्की पहाड़े को आज दी जाएगी अंतिम विदाई, सीएम भी होंगे अंतिम यात्रा में शामिल