पेट की समस्याओं से राहत दिलाएंगे ये 4 योगासन

योग हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। रोजाना योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। योग हृदय, लीवर और किडनी के साथ-साथ आंत के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। योग करने से पेट के अंदरूनी अंग मजबूत होते हैं और आंतें स्वस्थ रहती हैं। इससे आंतें स्वस्थ रहने से खाना ठीक से पचता है और पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं।जिसके नियमित अभ्यास से पेट के स्वास्थ्य में सुधार होता है और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।

बालासन- इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।अपने शरीर का सारा भार एड़ियों पर डाल दें।अब गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें। ध्यान रहे कि आपका सीना जांघों से छूना चाहिए।फिर अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें।इस स्थिति में कुछ सेकंड तक बने रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था  में आ जाएं।इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

पवनमुक्तासन- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं।अब अपने दोनों पैरों को एक साथ उठाएं और पैरों को घुटनों से मोड़ें।अब अपने घुटनों को मुंह के पास लाने की कोशिश करें।इस दौरान आपको अपने दोनों हाथों से पैरों को पकड़ना है।ऐसा करते समय अपने घुटनों से नाक को छूने की कोशिश करें।करीब 30 सेकंड तक इस स्थिति में रहें। इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं। इस आसन को 3 से 5 बार दोहराएं।

उष्ट्रास-इस आसन को करने के लिए जमीन पर घुटने के बल बैठ जाएं और दोनों हाथों को कूल्हों पर रखें।ध्यान रखें कि दोनों घुटने आपके कंधों के समानांतर हों।अब गहरी सांस लें और रीढ़ की निचली हड्डी पर आगे की तरफ दबाव डालें।इस दौरान पूरा दबाव नाभि पर महसूस होना चाहिए।इस स्थिति में 30-60 सेकेंड रुकने के बाद आप धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ सकते हैं।इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं

धनुरासन- इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।अपने दोनों हाथों को सीधा रखें।अब अपने घुटनों को मोड़ते हुए सांस छोड़ें।अपनी एड़ी को अपने नितंबों के पास लाएं।अब धनुषाकार होते हुए, अपने पैरों की उंगलियों को हाथों से पकड़ें।अब गहरी सांस लेते हुए अपनी छाती को जमीन से ऊपर उठाएं।फिर सांस छोड़े हुए, वापस प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।इस आसन को आप 3 से 5 बार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

आंत में गैस भर जाने पर दिखते हैं ये 5 संकेत, डकार के साथ होती है सूजन