गर्मियों के इन खास फलों का अत्यधिक सेवन हो सकता है नुकसानदेह

गर्मी और लू से बचने के लिए हम सभी इस मौसम में पानी से भरपूर फलों का सेवन करते है और ये लाभकारी भी होता है, लेकिन अगर आप इसका ज्यादा सेवन कर रहे है ध्याद ये नुकसान भी कर सकता है। जैसा की हम सभी जानते है की गर्मियों के दिनों में हम सभी के शरीर में पानी की कमी होने की आशंका बढ़ जाती है।  धूप तेज होती है जिसकी वजह से प्यास लगती है और अगर हम पानी न पिएं तो  डिहाइड्रेशन हो जाती हैं। हम सभी गर्मियों में शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए न पानी वाले फल-सब्जियों का सेवन करते हैं, जैसे खीरा, तरबूज, संतरा, आम, अंगूर आदि। गर्मियों में पानी से भरपूर  फल-सब्जियां स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक माने गए हैं, लेकिन क्या आपको पता है की कुछ स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से ये आपको नुकसान कर सकती हैं। आइए जानते हैं,

मधुमेह रोगियों में

मधुमेह के रोगियों के लिए सही फलों का सेवन किसी चुनौती से कम नहीं है। कई बार गलती से ऐसे फल खा लेते हैं, जो नुकसानदायक हो सकते हैं अब कुछ फल कैसे आम, केला, तरबूज, चीकू आदि ये ऐसे फल है जो गर्मियों के मौसम में खूब मिलते हैं, लेकिन मुधुमेह से पीड़ित मरीजों के लिए फायदेमंद नहीं है। शुगर की मात्रा अधिक होने के कारण इनको खाने से बचना चाहिए।

डायरिया

दस्त होने की समस्या में भी इन फलों से दूर रहना ही हमारी सेहत के लिए अच्छा होगा। डायरिया और दस्त की समस्या है, उन्हें जूस का सेवन भी नहीं करना चाहिए, इन जूसेस में फ्रुक्टोज होती है। तरबूज में विटामिन और मिनरल्स की अच्छी मात्रा होती है, इसकी वजह से डायरिया के मरीजों को नुकसान हो सकता है। इसमें मौजूद फ्रुक्टोज की मात्रा भी अधिक होती है यह डायरिया की समस्या को गंभीर कर सकती है।

किडनी की समस्या

ठंडक पहुंचाने और तरोताजा रहने के लिए डालो। का सेवा मदद करता है तरबूज जोकि स्वास्थ्य लाभ के खजाने से भरपूर होता है। तरबूज में फाइबर, पोटैशियम और वाटर कंटेंट अधिक मात्रा में होता है। अगर आप एक कप तरबूज का सेवन करते है तो इस से हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ प्राप्त हो जाता है। अब अगर यही अधिक मात्रा हमारे शरीर में किडनी की समस्या को बढ़ा भी सकती है। साथ ही आपको बता दें कि गर्मियों के मौसम में कुछ फलों के सेवन से भी बचना चाहिए, क्योंकि इन फलों में मौजूद तत्व किडनी की बीमारी को बढ़ा सकते हैं, जैसे संतरा, केला, खरबूजा और अंगूर।

यह भी पढ़े:सीयूईटी यूजी: उम्मीदवार आज कर सकेंगे सिटी इंटिमेशन स्लिप की जानकारी यहां से हासिल, जानिए क्या है तरीका