ये 4 चीजों से कम करें दांत का दर्द, नहीं पड़ेगी पेनकिलर की जरूरत

हममें से कई लोग दांतों की समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं क्योंकि हमें लगता है कि यह इतना महत्वपूर्ण नहीं है। लेकिन शरीर का हर अंग महत्वपूर्ण है, चाहे वो मोतियों जैसे चमकते दांत ही क्यों न हों।असल में दांत हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसकी मदद से आप भोजन को ठीक से चबा पाते हैं, जिससे हमारे शरीर को पोषण मिलता है। ऐसे में अगर दांतों में किसी भी तरह की समस्या हो तो खाना चबाने और यहां तक ​​कि बोलने में भी दिक्कत होने लगती है।इसलिए दांतों की समस्या को इग्नोर करने से बचें। कई लोगों को जब हल्का-हल्का दांत दर्द होता है, तो उसे वे इग्नोर कर देते हैं। धीरे-धीरे यह दांत दर्द काफी ज्यादा बढ़ जाता है। अगर आपके दांतों में दर्द हो रहा है, तो ऐसी स्थिति में आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। इन उपायों की मदद से दांतों में होने वाले दर्द और सूजन से आराम मिल सकता है। आइए जानते हैं दांतों में होने वाले दर्द की परेशानी को कैसे दूर करें?

हींग और नींबू से दांत दर्द करे कम

हींग और नींबू के रस का इस्तेमाल करना प्रभावी हो सकता है। इससे दर्द को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके लिए दो चुटकी हींग लें। इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिक्स करके इसे रुई की मदद से दांतों पर लगाएं। कुछ देर के लिए इसे छोड़ दें। इससे दांतों के दर्द को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

लौंग का तेल है प्रभावी

दांतों का दर्द कम करने के लिए लौंग के तेल का प्रयोग करें। लौंग के तेल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल गुण होता है, जो दर्द को कम कर सकता है। साथ ही यह मसूड़ों में होने वाली सूजन को कम करने में फायदेमंद है।

सेंधा नमक से दांत दर्द करें कम

दांतों में दर्द की परेशानी होने पर आप सेंधा नमक का प्रयोग कर सकते हैं। सेंधा नमक के इस्तेमाल से दांतों में होने वाली परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है। इसके लिए 1 गिलास गुनगुना पानी लें, इसमें चुटकीभर सेंधा नमक मिक्स करके इससे गरारे या फिर कुल्ला करें। इससे दांतों में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।

प्याज का रस है फायदेमंद 

दांतों में होने वाली सूजन और दर्द को प्रभावी ढंग से कम करने के लिए प्याज के रसों का प्रयोग करना काफी प्रभावी माना जाता है। प्याज के रस में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दांतों के दर्द को कम कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच करीब प्याज का रस लें, इसे दांतों पर लगाकर करीब 10 मिनट तक मसाज करें। इससे दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

नींद के दौरान सांस आना बंद हो जाना इस गंभीर बीमारी का लक्षण, जानें कारण और इलाज