फैटी लीवर के कारण, लक्षण और घरेलू उपचार

हम सभी की दिनचर्या दिन प्रतिदिन बदलती जा रही है अगर देखा जाए तो इस जीवनशैली ने हमें कई बुरी बीमारियों से आदतों से घेर लिया है असंतुलित आहार के कारण गंभीर बीमारियां कब हमें अपनी गिरफ्त में ले लेंगी पता ही नही चलेगा। फैटी लीवर भी इनमे से एक मुख्य समस्या है जो की हमारे खानपान से जुड़ी होती है। आजकल के समय में ये समस्या बहुत आम मानी जाती है, लेकिन कभी कभी इसको नजरंदाज करना पड़ सकता है भारी। लिवर मानव शरीर का एक बहुत उपयोगी अंग माना जाता है। फैटी लीवर होने के कारण हमारा पाचन तंत्र प्रभावित होता है। लीवर को शरीर का सबसे जरूरी अंग माना जाता है, जो शरीर को भोजन के पाचन में मदद करता है। लिवर हमारे शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। जब लीवर में फैट अधिक मात्रा में जमा होने लगता है, तो यह फैटी लीवर में रूपांतरित हो जाता है। फैटी लीवर होने के मुख्य कारण,

  1. कैलोरी की मात्रा का अधिक सेवन।
  2. लिवर के काम करने क्षमता को कम करता है।
  3. शराब का ज्यादा मात्रा में सेवन करना।
  4. वजन बढ़ना।

फैटी लीवर के लक्षण:

  1. पैरों में सूजन आना।
  2. जॉन्डिस।
  3. भूख कम लगना।
  4. खुजली की परेशानी।
  5. खाने के बाद उल्टी का एहसास होना।

हमारे घर की रसोई में ऐसे पदार्थ पाए जाते है जिनके सेवन से फैटी लीवर की समस्या को खत्म किया जा सकता है। अपनी लाइफस्टाइल और खानपान में थोड़ा सा फेरबदल कर आप वापस अपने लीवर को  सामान्य अवस्था में ला सकते है। आइए जानते है फैटी लिवर का घरेलू इलाज,

  1. हल्दी का सेवन लाभदायक है।
  2. नींबू पानी को प्रतिदिन पीएं।
  3. आंवला का सेवन अवश्य करे।
  4. एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करे।
  5. ग्रीन टी का सेवन करे।
  6. लेमन ग्रास का इस्तेमाल करे।