पोषक तत्वों से भरपूर तुरई स्वास्थ के लिए है लाभदायक, जानिए इससे होने वाले फायदे

स्वस्थ रहने के लिए ज्यादातर लोग हमेशा स्वस्थ आहार और शारीरिक गतिविधियों पर अधिक जोर देते हैं। पोषण से भरपूर डाइट हमें स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। यही कारण से खुद विशेषज्ञ भी लोगों को संतुलित और पोषण से भरपूर आहार खाने की सलाह देते हैं। ऐसी कई सारी सब्जियां हैं, जो हमारे स्वास्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं। तुरई भी इन्हीं में से एक है। यह लो कैलोरी वाली फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और सेलेनियम से भरपूर सब्जी है, जिसे अपने डाइट में शामिल करने से कई फायदे मिलते हैं। अगर आप तुरई के इन फायदों से अभी तक अनजान हैं, तो आइए जानते हैं इसके कुछ फायदे-

आंखों की रोशनी बढ़ाए :-

तोरई में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाई जाती है। जो आंखों की रोशनी के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसे डाइट में शामिल करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। साथ ही यह आंखों से जुड़ी अन्य प्रॉब्लम को भी समाप्त करती है।

गट हेल्थ के लिए है सही :-

विटामिन ए के अलावा तुरई में फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके साथ ही इसमें पानी की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आपकी गट हेल्थ में सुधार कर पाचन तंत्र को अच्छा बनाता है।

वजन घटाने सहायक :-

तुरई में बहुत कम कैलोरी पाई जाती है, जिसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। साथ ही इसमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जिसकी वजह से इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है, जिससे आप अधिक खाने से बचते हैं और वजन कम करने में सहायता मिलती है।

ब्लड शुगर को नियंत्रित करे :-

अगर आपको डायबिटीज हैं, तो तुरई आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। दरअसल, यह कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली सब्जी है, जो अपने हाई फाइबर कंटेंट की वजह से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में हेल्प करती है।

दिल को रखे स्वस्थ :-

तुरई में हाई फाइबर कंटेंट होता है, जो पाचन तंत्र में कोलेस्ट्रॉल से जुड़कर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायता कर सकता है।

यह भी पढ़ें:

अपराधियों ने दो लोगों पर चलाई गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल.