अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो अपने खान-पान का खास ख्याल रखें। हमारे खान-पान और जीवनशैली से हमारे दिल को बहुत खतरा है। भारत में हृदय रोग के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हृदय रोग हर उम्र के लोगों को अपना शिकार बना रहा है। भारत में इस बीमारी के फैलने का सबसे बड़ा कारण खराब जीवनशैली, तनाव, अनियमित खान-पान और व्यायाम से दूर रहना है। हृदय रोग के कारण हर साल अन्य बीमारियों की तुलना में अधिक मौतें होती हैं।एक स्वस्थ हृदय हमारे शरीर के बाकी हिस्सों को स्वस्थ रहने में मदद करता है। हृदय स्वास्थ्य के लिए एंटी-ऑक्सीडेंट और पोषण से भरपूर खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों का सेवन करना जरूरी है। आज हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे जो दिल को स्वस्थ रखेंगे और हमारा शरीर भी स्वस्थ रहेगा।
खीरे का जूस- गर्मी में खीरा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यह बॉडी को हाइड्रेट रखता हैं, साथ ही गर्मी से बॉडी का बचाव भी करता है। खीरे में लगभग 95 प्रतिशत पानी और फाइबर पाया जाता है जो पाचन को दुरुस्त रखता है। एंटीऑक्सीडेंट्स कई बीमारियों के खतरे को कम करते हैं। फ्री रेडिकल्स की वजह से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस होता है जिससे दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है।
पुदीने का जूस-फ्रेश पुदीने की खुशबू बेहद अच्छी लगती है। पुदीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए और विटामिन के पाया जाता है। इस ड्रिंक का सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम और हार्ट को हेल्दी रखा जा सकता है।
ब्रोकोली सूप- ब्रोकली में कैरोटीनॉयड ल्यूटिन पाया जाता है, यह हृदय धमनियों को स्वस्थ रखता है। इसके सेवन से हार्ट अटैक और अन्य बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसमें मौजूद पोटेशियम कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ने नहीं देता है। अगर आप ब्रोकली से बने ड्रिंक का सेवन करेंगे तो न सिर्फ आप अपने दिल का ख्याल रखेंगे बल्कि आपकी सेहत भी दुरुस्त रहेगी।
पालक का जूस-पालक दिल की सेहत का ख्याल रखता है। ये न सिर्फ विटामिन-के का स्रोत होती है बल्कि नाइट्रेट्स से भी भरपूर होती है। ये दोनों पोषक तत्व धमनियों (arteries) की रक्षा और रक्तचाप (blood pressure) को कम करके दिल की बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। पालक का ड्रिंक शरीर को डिटॉक्स करेगा साथ ही आपके दिल को सेहतमंद रखेगा। इसे आप घर में भी आसानी से बना सकते हैं।
गाजर और चुकंदर का जूस- चुकंदर में नाइट्रेट्स होता हैं जो शरीर में जाकर निट्रिक ऑक्साइड में बदल जाते हैं, तो वहीं गाजर में नाइट्रेट होता है, जिससे ब्लड फ्लो अच्छा होता है। इतना ही नहीं गाजर में बीटा-कैरोटीन होता है जो ब्लड वेसेल को क्लीन करने में मदद कर सकता है। गाजर और चुकंदर के जूस का सेवन करने से दिल को दुरुस्त रखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें:
इस चटनी को पैरों से रौंदने से शुगर लेवल होगा कम, इंसुलिन की नहीं होगी जरूरत
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check