सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी आनंद पुष्कर ने गुरुवार को गोपालगंज जिले के विभिन्न संस्थानों का दौरा कर शिक्षकों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और अपनी प्राथमिकताओं को लेकर चर्चा की तथा अपने पक्ष में समर्थन की अपील की।
आनंद पुष्कर ने कहा कि अनुदानित विद्यालयों के शिक्षकों के लिए वेतनमान लागू कराना, बिहार के शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ दिलाना और पुरानी पेंशन योजना बहाल कराना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की जायज मांगों को लेकर वह लगातार संघर्ष करेंगे।
आनंद पुष्कर ने कहा कि जब तक शिक्षकों की प्रमुख मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक उनके पिता स्वर्गीय केदारनाथ पांडेय को सच्ची श्रद्धांजलि नहीं होगी। उन्होंने शिक्षकों से 23 तारीख को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि शिक्षकों का एक-एक वोट उनके पिता स्वर्गीय केदारनाथ पांडेय के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जनसंपर्क के दौरान मौजूद शिक्षकों ने आनंद पुष्कर को समर्थन देने का भरोसा दिलाया मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check