गर्मियों में दूध में गुलकंद मिलाकर पीने से शरीर को मिलेगी ठंडक, जानें फायदे और पीने का तरीका

अधिकतर हेल्थ एक्सपर्ट रोजाना दूध का सेवन करने की सलाह देते हैं। खासतौर पर बच्चों के लिए दूध संपूर्ण आहार होता है। इसलिए रोजाना दूध पीने की सलाह दी जाती है। दूध का स्वाद बदलने के लिए हम इसमें कई तरह की चीजें मिक्स करके पीते हैं। ताकि आप दूध के एक ही स्वाद से बोर न हो जाएं। दूध में हल्दी और शहद जैसी चीजों का सेवन आपने कई बार किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी दूध के साथ गुलकंद का सेवन किया है? जी हां, दूध और गुलकंद स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। जिस तरह दूध का सेवन करने से शरीर की कई बीमारियां दूर हो सकती हैं, उसी तरह गुलकंद भी कई बीमारियों को दूर रखने में प्रभावी होता है। आज हम इस लेख में दूध और गुलकंद का सेवन करने से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में जानेंगे।

दूध और गुलकंद के फायदे 
1. छालों से आराम- दूध और गुलकंद का सेवन करने से छालों यानी अल्सर की समस्या को ठीक की जा सकती है। दरअसल, छालों की समस्या पेट ठीक न होने के कारण होता है। अगर आपका पेट सही से साफ नहीं हो रहा है, तो इस स्थिति में छाले या अल्सर हो सकते हैं। गुलकंद में विटामिन बी ग्रुप के लगभग सभी विटामिंस पाए जाते हैं, जो छालों की समस्या को दूर करने में प्रभावी हैं। अगर आप मुंह के छालों से निजात पाना चाहते हैं, तो दूध और गुलकंद का सेवन करें। इससे छालों की समस्या जल्द से जल्द ठीक हो सकती है।

2. आंखों के लिए फायदेमंद- आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप दूध और गुलकंद का सेवन कर सकते हैं। यह आंखों की रोशनी को बेहतर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। खासतौर पर गर्मियों में रात को सोने से पहले 1 गिलास दूध के साथ गुलकंद का सेवन करें। इससे आपकी आंखें सुरक्षित हो सकती हैं।

3. कब्ज से दिलाए राहत- अगर आप कब्ज की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो दूध और गुलकंद का सेवन आपके लिए प्रभावी हो सकता है। दरअसल, गुलकंद में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो कब्ज को दूध करने में प्रभावी हो सकता है। वहीं, दूध का सेवन करने से भी कब्ज की परेशानी को ठीक की जा सकती है। ऐसे में इन दोनों का मिश्रण आपके पेट को ठीक करने में असरदार हो सकता है।

4. स्ट्रेस करे कम दूध और गुलकंद- इन दिनों लोगों में स्ट्रेस काफी ज्यादा बढ़ रहा है। अगर आप स्ट्रेस से दूध रहना चाहते हैं, तो दूध और गुलकंद का सेवन करें। दूध और गुलकंद एंटीऑक्सीडेंट से भरा होता है, जो स्ट्रेस को दूर करने में प्रभावी हो सकता है।

5. मेमोरी पावर करे बूस्ट- दूध और गुलकंद का सेवन करने से मेमोरी पावर को बूस्ट किया जा सकता है। दरअसल, गुलकंद में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो याददाश्त को बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा गुलकंद की तासीर ठंडी होती है, जो आपके दिमाग को शांत करती हैं। ऐसे में रात में सोने से पहले दूध और गुलकंद का सेवन करने से आपको गहरी नींद आती है। साथ ही इससे आपकी मेमोरी पावर बूस्ट हो सकती है।

6. मोटापा करे कंट्रोल- बढ़ते मोटापे को कंट्रोल करने के लिए आप दूध और गुलकंद का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा मोटापा कई बीमारियों का कारण हो सकता है। गुलकंद इन बीमारियों से बचाव करने में आपकी मदद कर सकता है। शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए दूध और गुलकंद का नियमित रूप से सेवन करें।

दूध और गुलकंद का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको पहले से किसी तरह की परेशानी है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही इस कॉम्बिनेशन का सेवन करें।

यह भी पढ़ें:

पीरियड्स में पपीता खाना फायदेमंद होता है, दर्द और कई समस्याओं को कम करने में होता है सहायक