स्ट्रॉबेरी का उपयोग बहुत सी चोजो में किया जाता है। जैसे – आइस क्रीम, मॉकटेल, केक और भी बहुत सी चीजें हैं, जिनमें इसका इस्तेमाल किया जाता है , इसका फ्लेवर आपकी जीभ के लिए ट्रीट से कम नहीं होता। यह एग्जॉटिक बेरी सिर्फ आपके टेस्ट के लिए ही नहीं, बल्कि आपकी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसमें कई प्रकार के मिनरल जैसे पौटेशियम,मैंगनीज और विटामिन पाए जाते हैं। तो आइए जानते हैं स्ट्रॉबेरी खाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
दिल को रखे स्वस्थ :-
स्ट्रॉबेरी कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लीसेराइड को कम करने में काफी फायदेमंद होता है। कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लीसेराइड कम होने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसलिए स्ट्रॉबेरी को अपनी डाइट में शामिल करने से आपका दिल स्वस्थ रहता है।
दिमाग के लिए उपयोगी :-
स्ट्रॉबेरी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की मात्रा पाई जाती हैं, जो ब्रेन सेल्स के लिए काफी फायदेमंद होती है। फ्लेवोनोइड्स और विटामिन सी होने के कारण यह ब्रेन सेल के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इससे आपके दिमाग की मेमोरी कमजोर नहीं होती और डिमेंशिया और अल्जाइमर का खतरा भी कम हो जाता है। स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर के घाव को भरने में हेल्प करता है। यह रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन की संभावना को भी कम करता है और शरीर में बी-सेल और टी-सेल बनाने में भी हेल्प करता है, जो हमारे शरीर के फाइटर सेल होते हैं और बीमारियों से लड़ते हैं।
गट की स्वास्थ के लिए फायदेमंद :-
स्ट्रॉबेरी हमारी आंतों में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक माइक्रोब्स के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं, जिसके कारण पाचन क्रिया में सहायता मिलती है। ये माइक्रोब हमारी गट हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं। इनके पनपने के लिए आंत की स्थिति अच्छी होना आवश्यक है। स्ट्रॉबेरी कब्ज जैसी प्रॉब्लम से भी राहत दिलाने में कारगर है।
यह भी पढ़ें:
इस ट्रिक को एक बार इस्तेमाल करने से आपका भी फ़ोन नाम बोलने से लग जाएगा, जानिए
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check