सुपारी खाने के क्या है फायदे, आइए जानें

सुपारी का नाम आते ही हमारे दिमाग में पान या फिर तंबाकू का नाम आता है लेकिन क्या आप जानते है विशेष से स्वाद वाली ये सुपारी के औषधीय फायदें, आयुर्वेद की माने तो सुपारी में कई औषधीय गुण पाए जाते है। हमारे समाज में पान खाना काफी मशहूर है। पान का पत्ता हो या फिर सुपारी दोनो का ही इस्तेमाल हमारी भारतीय संस्कृति के पूजा पाठ में किया जाता है। आयुर्वेद में इसके औषधीय गुणों के वर्णन के अनुसार, सुपारी में कई बीमारियों के इलाज और रोकथाम में इसका उपयोग किया जाता है। सुपारी को पाचन हो या फिर कब्ज जैसी समस्या में इसको लाभदायक समझा जाता है। सुपारी के अंदर के विभिन्न तत्वों के कारण इसका स्वाद विशेष होता है। सुपारी का उपयोग पाचन को दुरुस्त करने में भी किया जाता है। यह ऊर्जा का अच्छा स्रोत माना जाता है साथ ही सुपारी मस्तिष्क की क्षमता को बढ़ाते हैं।आइए जानते है अजीब से स्वाद वाली सुपारी के गुण .

दांतों को मजबूती प्रदान करता है:

दांतों को मजबूत बनाता है। साथ ही मुंह की सफाई करने में भी सहायक है। दांतों को मजबूती प्रदान करता है। मसूड़ों की सूजन और दांतों में कीड़े लगना जैसी समस्याओं को रोकने में मदद करता है। मुंह के छाले  के उपचार के लिए पान, सुपारी खाने से छालों की परेशानी को आसानी से दूर किया जा सकता है।

हार्ट स्ट्रोक में फायदेमंद:

सुपारी का उपयोग हार्ट स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद करता है। विशेषज्ञों की माने तो सुपारी की पत्तियों में कई प्रकार के फ्लेवोनोइड, एल्कलॉइड, टैनिन और अमीनो एसिड जैसे मुख्य तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पदार्थ मिलकर स्ट्रोक के खतरे को कम करने में सहायक सकते हैं।

दांतों को कैविटी से बचाए:

यदि सुपारी का सेवन एक पर्याप्त मात्रा में किया जाए तो यह दांतों की कैविटी को दूर करने में मददगार साबित हो सकती है। यह दांतों की सड़न हो या फिर मसूड़ों की सूजन जैसी समस्याओं को रोकने में भी मदद करती है। जो दांतों पर जमने वाले कैविटी को खत्म करके उसे स्ट्रॉन्ग बनाती हैं साथ ही दांतों के पीलेपन को भी दूर करता है। कई लोग इसके चूरन का इस्तेमाल दांतों को साफ करने के लिए करते हैं।

दर्द में भी है मददगार:

औषधीय गुणों से भरपूर सुपारी पीठ दर्द की समस्या हो या सर दर्द लाल सुपारी का उपयोग फायदेमंद साबित हो सकता है। सिर दर्द, जोड़ों का दर्द और गाउट जैसी समस्याओं के लिए सुपारी का सेवन करना चाहिए।