हाथ-पैरों की सूजन कम करने के लिए करें ये 3 काम, तुरंत मिलेगा आराम

आजकल हाथ-पैरों में सूजन की समस्या बहुत आम हो गई है। सूजन के कारण ना सिर्फ पैर मोटे दिखते हैं, बल्कि हाथ-पैरों में भी काफी दर्द होता है। यह समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक होती है। अगर आपके हाथ-पैरों में तेज दर्द रहता है तो ऐसी स्थिति में आप कुछ घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। जी हां, घरेलू उपायों की मदद से हाथ-पैरों में सूजन की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि हाथ-पैरों की सूजन कम करने के लिए क्या करें?

रोजाना पिएं पर्याप्त मात्रा में पानी- सही मात्रा में पानी न पीने के वजह से हाथ-पैरों में सूजन की समस्या देखी जा सकती है। दरअसल, जब आप सही मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तो इसकी वजह से शरीर में फ्लूइड्स का लेवल असंतुलित हो जाता है। ऐसे में शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है।

सेंधा नमक से करें सिंकाई- पैरों में सूजन की परेशानी होने पर सेंधा नमक के पानी से सिंकाई करें। इसमें मैग्नीशियम सल्फेट होता है, जो हाथ-पैरों में होने वाली सूजन को कम कर सकता है। इसके लिए गुनगुने पानी में सेंधा नमक को मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें कुछ देर के लिए अपने पैरों को भिगोकर रख दें। इससे पैरों की सूजन को कम किया जा सकता है।

पैरों को ऊपर करके रखें
कुछ स्थितियों हाथ-पैरों तक ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता है। ऐसे में हाथ-पैरों में सूजन की परेशानी हो सकती है। अगर आपके हाथ-पैरों में सूजन की शिकायत हो रही है, तो ऐसे में आप एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें। इससे सूजन की परेशानी को कम किया जा सकता है।

हाथ-पैरों में होने वाली सूजन की परेशानी को कम करने के लिए आप इन नुस्खों को आजमा सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा खराब हो रही है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर की मदद लें।

यह भी पढ़ें:

पेशाब में प्रोटीन आना हो सकता है किडनी खराब होने का संकेत, इन 5 लक्षणों से करें पहचान