अस्थमा मरीजों के लिए सेब का जूस है फायदेमंद, जानिए और भी है लाभ

हम सभी जानते है की सेब का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद चमत्कारी फायदे प्रदान करता है। अगर आप इसका नियमित सेवन करते है तो इससे शरीर की कई परेशानियां दूर हो जाती हैं। आपको बता दें की इसके गुणी की वजह से सेब का सेवन हमारे स्वास्थ्य के पिए फायदेमंद होता है हेल्थ एक्सपर्ट की माने तो हम सभी को प्रतिदिन एक सेब अक्षय खाना चाहिए और हम सभी को रोजाना सेब खाने की सलाह भी दी जाती हैं। वैसे सेब तो हमारे शरीर के आइए फायदेमंद होता ही है इसके अलावा सेब से जूस भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसको वजन घटाने के लिए  और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी माना जाता है। सेब का शरीर द्वारा तेजी से अवशोषित हो जाता है। इस जूस में  एंटीबैक्टीरियल और क्लींजिंग गुण की गुण पाए जाते है इसके सेवन से त्वचा के साथ साथ पाचन के स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। सेब का जूस पीने के कई फायदे हैं आइए जानते है इनके फायदों के बारे में,

अस्थमा

अस्थमा एक ऐसा रोग है जिसमें सांस से जुड़ी बीमारी उत्पन्न हो जाती है. अस्थमा में सांस लेने की समस्या पैदा हो जाती है.सेब के जूस का सेवन फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं में मदद करता है। अस्थमैटिक पेशेंट के लिए इसमें पाए जाने वाले गुण एंटीऑक्सिडेंट और फाइटोकेमिकल्स की वजह से यह फायदेमंद होते हैं.

पाचन तंत्र

सेब में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. सेब का जूस में सोर्बिटोल तत्व पाया जाता है. इसके सेवन से कब्ज दूर रहती है  यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

हृदय की रक्षा करता है

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए seb ka juice फायदेमंद होता है। यह कोलेस्ट्रॉल की समस्या को दूर रखता है, कोलेस्ट्रॉल की वजह से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. सेब में पाए जाने वाले पोषक तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं.

वजन नियंत्रित करता है

सेब का इस्तेमाल वजन कम करने में मदद करता है. जो लोग अपना वजन कम करना चाहते है इसके लिए सेब का जूस वजन कम करने के लिए हेल्दी ऑप्शन हो सकता है. इससे मोटापा नहीं बढ़ता है.सेब में कई ऐसे भी  जरूरी एंजाइम्स होते हैं, जो पेट को काफी देर तक भरा रखते हैं.

आंखों

सेब आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए मदद करता है. इसमें विटामिन ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है, यह आंखों के लिए फायदेमंद होता है.  नियमित रूप से सेब का जूस पीने से आंखें बेहतर होती हैं.

यह भी पढ़े:‎प्रोटीन से भरपूर हरी मूंग की दाल के इस्तेमाल से इम्यूनिटी और पाचन रहते है दुरुस्त