प्रोटीन से भरपूर हरी मूंग की दाल के इस्तेमाल से इम्यूनिटी और पाचन रहते है दुरुस्त

प्रोटीन जनक शरीर  के लिए बेहद जरूरी होता है इसका सेवन हम सभी को प्रतिदिन अपने आहार के माध्यम से किसी न किसी रूप में अवश्य करना चाहिए यह सेहत के लिए जरूरी है हम सभी जानते है की प्रोटीन का सेवन हमारे शरीर की कार्यप्रणाली के लिए अतिआवश्यक है। हम सभी अपने घरों में कई तरह की दलों का इस्तेमाल करते हैं। दाल को हम सभी अपनी थाली का मुख्य भोजन मानते हैं,  आज हम बात कर रहे है हरी मूंग की दाल। यह मूंग की दाल प्रोटीन से भरपूर होती है। इस दाल के सेवन से शरीर में फाइबर और प्रोटीन सभी की मात्रा पूर्ण होती है आई जानते है हरी मूंग के स्वास्थ्य लाभ के बारे में,

  • मूंग की दाल कसेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। अगर आप इसे खाते है तो इससे पेट में गैस, ब्लोटिंग अन्य समस्याएं नहीं होती है,  मूंग की दाल को पचाने में मेहनत नही लगती है यह काफी हल्की होती है।
  • आंतों के लिए मूंग की दाल का सेवन लाभकारी होती है। दाल में एडिबल फाइबर पेट के सिस्टम को स्मूद बनाता है।अगर आप इसे खाते है तो इससे पाचन का स्वास्थ्य बेहतर रहता है,  इससे आंतों में नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया नहीं पनप पाते है।
  • हरी मूंग की दाल का सेवन आपको वजन घटाने में मदद करता है क्यूंकि ये दाल फाइबर से भरपूर होती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है और दूसरी दालों की तुलना में उसको आसानी से पचाया जा सकता है। मूंग दाल खाने से आप पेट फूलने की समस्या, गैस और ब्लोटिंग जैसे अन्य चीजों से दूर रह सकते है।
  • हरी मूंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोकि गैस को जमा होने से रोकने में मदद करते  हैं. यह पचाने में बहुत ही आसान होती है।
  • हरी मूंग के सेवन से आपका पेट भरा हुआ महसूस करता है जिससे मेटाबॉलिज्म रेट में सुधार होता है. इस प्रकार ये आपको ज्यादा नही खाने देता है इसका सीधा असर वजन कम करने में मदद करता है।
  • हरी मूंग की दाल आयरन से भरपूर होती है और यह हमारे शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बनाने में मदद करती है. एनीमिया से बचने के लिए शरीर में रेड ब्लड सेल्स की अच्छी मात्रा बेहद जरूरी होती है.

यह भी पढ़े:गर्मियों में आवले जूस के इस्तेमाल से मिलते है ये 5 जबरदस्त फायदें