लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए लड़ाई तेज हो गई हैओडिशा के बलांगीर में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने एक बार फिर संविधान और लोकतंत्र बचाने का नारा दिया है.राहुल गांधी ने यहां एक बार फिर दावा किया कि 4 जून के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 4 जून के बाद इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, हमारी सरकार गरीबों, मजदूरों और जररूतमंद महिलाओं की लिस्ट बनाएगी. उन्होंने कहा कि लिस्ट बनाने के साथ ही हमारी गारंटी स्कीम लागू हो जाएगी.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ओडिशा के बालनगीर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में केवल बड़े लोगों की बातें सुनी जाती हैं. उन्होंने कहा कि सारी नीतियां उनके मुताबिक बनाई जाती हैं लेकिन अब हम इसमें बड़ा बदलाव लाने के लिए तैयार हैं.राहुल गांधी ने कहा- हम एक क्रांतिकारी काम करने जा रहे हैं. आज तक ऐसा काम किसी ने नहीं किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 22 लोगों को अरबपति बनाया है लेकिन हम करोड़ों को लाखपति बनाएंगे.राहुल गांधी ने यहां एक बार फिर दावा किया कि 4 जून के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 4 जून के बाद इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, हमारी सरकार गरीबों, मजदूरों और जररूतमंद महिलाओं की लिस्ट बनाएगी. उन्होंने कहा कि लिस्ट बनाने के साथ ही हमारी गारंटी स्कीम लागू हो जाएगी.सरकार ने केवल 22 लोगों के लिए काम किया
इस दौरान सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी नेताओं और प्रधानमंत्री मोदी पर संविधान और आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाया है. राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने छात्रों का कर्ज माफ नहीं किया, किसानों का कर्ज माफ नहीं किया, सिर्फ अपने मित्र उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ अपने दोस्तों के लिए काम करते हैं. उनकी सरकार में दलितों और पिछड़ों की सुनवाई नहीं हो रही है.
राहुल गांधी ने कहा कि आज देश की सबसे बड़ी आबादी वाले लोगों के दर्द और जरूरतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि आज आम जनता की आवाज को उठाने नहीं दिया जा रहा है. राहुल ने कहा कि दिल्ली सरकार को 90 अधिकारी चलाते हैं लेकिन यहां केवल तीन अधिकारी पिछड़े वर्ग से हैं, एक आदिवासी और तीन दलित। उन्होंने कहा कि सरकार के नब्बे फीसदी फैसले अधिकारी लेते हैं. इससे गरीबों को न्याय नहीं मिल पा रहा है.
इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में सिर्फ बड़े लोगों की बात सुनी जाती है, उनके हिसाब से सारी नीतियां बनाई जाती हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी अब इसमें बड़े बदलाव लाने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि इस सामाजिक परिवर्तन के लिए हमारी पार्टी सबसे पहले जातीय जनगणना की मांग करती है. राहुल गांधी ने कहा कि जातीय जनगणना से ही देश में जनता की सरकार की शुरुआत होगी.
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check