लंबी उम्र पाने की इच्छा में हम न जाने कितने तरीके अपनाते है लेकिन आपको बता दें कि इसके लिए आपको खानपान पर ध्यान देने की जरूरत होती है जीवन ज्यादा और वो भी स्वस्थ रहने के साथ आज के समय में लोगों की बदली जीवनशैली के कारण लोग ज्यादा बीमार रहने लगे है। समय की कमी के कारण लोगो ने अपने खानपान को बहुत ही बुरा कर लिया है साथ ही शारीरिक गतिविधियों में भी सक्रियता खतम हो चुकी है। लंबी उम्र जीने और वो भी स्वस्थ रहकर जीने के लिए हम सभी को अपने खाने में विशेष चीजों का सेवन करना चाहिए, एक शोध में पता चला था की प्रतिदिन नियमित रूप से फलों और सब्जियों की सेवन करने से आपको लंबे समय तक सेहतमंद बने रहने में मदद मिलती है। ताजा फलों और सब्जियों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, आइए जानते है इनके लाभ
हरी सब्जियां
हम सभी को हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, केल आदि के सेवन से स्वास्थ्य को बहुत ही लाभ मिलते है। इन सब्जियों में सभी जरूरी पोषक तत्व जैसे विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट, प्रोटीन, फाइबर ये सभी पाए जाते हैं। पालक का सेवन आंख, मस्तिष्क और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद माना गया है, तो वहीं इन अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन ब्लड प्रेशर, नियंत्रण और डायबिटीज जैसी समस्याओं में फायदा फायदा मिलता है।
ब्रोकोली
एक शोध में पाया गया है की, अगर आपको स्वस्थ लंबी उम्र चाहिए तो इस के लिए कुछ क्रूसिफेरस सब्जियां जैसे ब्रोकली का सेवन काफी अच्छा माना गया है। ब्रोकली में विटामिन-ए, सी, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड जैसे सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं ब्रसेल्स स्प्राउट में भी विटामिन K पाया जाता है। साथ ही शरीर में विटामिन-सी और आयरन की कमी पूरी करता है।
सिट्रस फल
मोसंबी, संतरा, नींबू ये सभी खट्टे फल हुआ हम सभी को नियमित रूप से इस अपने आहार में शामिल करने चाहिए। अगर लंबी उम्र चाहिए, तो नियमित रूप से खट्टे फलों का सेवन आवश्यक है।
बेरीज
बेरीज का सेवन जरूरी खाद्य पदार्थों में से हैं, बेरीज स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिकता से भी भरपूर होते हैं स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी और अंगूर आदि का सेवन अच्छे से कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: इस सब्जी का सेवन आपको दिन भर के लिए एक्टिव रखने में है उपयोगी
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check