ब्लूबेरी स्वाद में खट्टा-मीठा और रसीला फल होता है. इसको नीलबदरी के नाम से भी जाना जाता है.इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट की भरपूर पाए जाते है। औषधीय गुणों से भरपूर ब्लूबेरी के बहुत से स्वास्थ्य लाभ होते है।ब्लूबेरी में जरूरी पोषक तत्वों जैसे विटामिन बी 6, विटामिन सी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम, विटामिन के, विटामिन-ए और प्रोटीन ये सभी संतुलित मात्रा में पाए जाते है।ब्लूबेरी का इस्तेमाल स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाने में मदद करता है। ब्लूबेरी के सेवन से सेहत को मिलने फायदों के बारे में,
शरीर में कभी कभी सूजन हो जाती है। ब्लूबेरी में एंथोसायनिन भरपूर पेय जाता हैं जोकि एक फ्लेवोनोइड होता है,इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं. अगर आप ब्लूबेरी का सेवन करते है तो सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
ब्लू बेरी वजन को कंट्रोल करने में मदद करती है। ब्लूबेरी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, कैलोरी की मात्रा कम होती है जिस वक्ष से ये फल वजन को नियंत्रित रखने में आपकी मदद करते हैं।
ब्लू बेरी का सेवन स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। ब्लूबेरी में कई जरूरी विटामिन जैसे A, C और E होते हैं, त्वचा को पोषक तत्व प्रदान करते हैं. ये सभी विटामिन यूवी किरणों से त्वचा की सुरक्षा करते हैं. ब्लूबेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट उम्र के असर को कम करते है।
व्यस्त लाइफस्टाइल और तनाव की वजह से लोग कम उम्र में ही स्ट्रेस के शिकार हो रहे हैं. आपको बता दे की स्ट्रेस से बचने के लिए ब्लूबेरी का सेवन लाभ पहुंचाता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो तनाव को कम करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े:एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर ये फल तनाव और वजन को कंट्रोल करने में है लाभदायक
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check