महिलाओं के प्राइवेट पार्ट से हल्का डिस्चार्ज होना सामान्य बात है। लेकिन कभी-कभी इस पानी के साथ चिपचिपा पदार्थ, दुर्गंध और गाढ़ा पानी भी निकलने लगता है तो समझ जाएं कि महिलाओं को सफेद पानी की समस्या हो रही है जिसे ल्यूकोरिया भी कहा जाता है। इस समस्या के पीछे हार्मोनल असंतुलन, गर्भावस्था, तनाव और मधुमेह जैसे कई कारण हो सकते हैं। अक्सर यह समस्या होने पर महिलाओं के शरीर में कमजोरी के साथ-साथ संक्रमण का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है।
अक्सर महिलाएं व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या को बहुत हल्के में लेती हैं, जिससे भविष्य में यह समस्या कई गुना बढ़ सकती है। कई बार महिलाएं इस समस्या से राहत पाने के लिए कई तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन करती हैं लेकिन जल्दी राहत नहीं मिलती है।ऐसे में महिलाएं व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या को कम करने के लिए कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकती हैं। इन फूड्स को खाने से व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या से राहत मिलेगी और शरीर को ताकत भी मिलेगी। इन फूड्स को लेकर डॉ. प्रियंका त्रिवेदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह उन फूड्स के बारे में बता रही हैं जो व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या से राहत दिलाते हैं।
1.सफेद तिल- जिन महिलाओं को सफेद डिस्चार्ज की समस्या है उन्हें सफेद तिल का सेवन जरूर करना चाहिए। सफेद तिल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और विटामिन ई। व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या से राहत पाने के लिए महिलाओं को भोजन के बाद 1 चम्मच तिल चबाना चाहिए। इसके बाद गुनगुना पानी पी लें. इनमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
2. केला और दही- सफेद डिस्चार्ज की समस्या से राहत पाने के लिए महिलाओं को एक केला और दही मिलाकर खाना चाहिए। इन दोनों चीजों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और शरीर को ताकत देता है। 15 साल की उम्र के बाद लड़कियां इस मिश्रण का सेवन 20 दिनों तक कर सकती हैं।
3. शतावरी- शतावरी महिलाओं के शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करती है। इसमें सोडियम, पोटेशियम, आयरन, प्रोटीन और विटामिन सी पाया जाता है, जो महिलाओं में पीरियड संबंधी समस्याओं को कम करता है और हार्मोनल संतुलन को भी ठीक करता है।
4. धनिए के बीज- धनिए के बीज की मदद से भी सफेद पानी की समस्या को कम किया जा सकता है। इनकी तासीर ठंडी होने के साथ ये महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। 1 चम्मच धनिए के बीज 1 गिलास पानी नें भिगोए। सुबह इस पानी को छानकर पीने से ल्यूकोरिया की समस्या से राहत मिलती है।
व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या होने पर महिलाएं इन खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकती हैं। हालाँकि, इन खाद्य पदार्थों को खाने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
यह भी पढ़े:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check