टीवी की दुनिया के पॉपुलर स्टार जय भानुशाली इन दिनों सीरियल हम रहे ना रहे हम से लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं. पर्सनल लाइफ को लेकर भी जय काफी चर्चा में बने रहते हैं. उनकी बेटी तारा और पत्नी माही विज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं.
शादी की सालगिरह पर जय भानुशाली ने पत्नी माही विज को इस अंदाज में किया विश
हाल ही में आज इस कपल ने अपनी 13वीं शादी की सालगिरह मनाई. जैसे ही उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह मनाई, जय भानुशाली ने इंस्टा पर पोस्ट कर माही पर प्याल लुटाया है. जय ने अपने पोस्ट में एक प्यारा सा किस्सा शेयर किया, मुझसे एक मित्र ने पूछा आपकी बीवी कैसी है? जय: जो कभी लिपट जाया करती थी बादलों के गरजने पर, वो आज बदलों से भी ज्यादा गरजती है! सालगिरह मुबारक माही विज…हैप्पी एनिवर्सरी.
जय भानुशाली और माही विज की लव स्टोरी
जय ने अपनी लव स्टोरी शेयर करते हुए बताया था कि, “मैं माही से तब मिला जब मैं क्लब में गया था और मेरे लिए यह जानने के लिए 3 महीने काफी थे कि माही ही वह लड़की है जिससे मैं शादी करना चाहता हूं.” वह मेरी पहली गर्लफ्रेंड थी. मेरा एक सिद्धांत था कि मैं तब रिश्ते में बंधूंगा जब मुझे सच में लगेगा कि वह वह लड़की है जिससे मैं शादी करना चाहता हूं. 31 दिसंबर 2009 को, मैंने उसे प्रपोज किया और 2010 में हमने शादी कर ली.
बता दें कि जय भानुशाली टीवी का जाना माना चेहरा है. एक्टर झलक दिखला जा 2′, ‘कौन जीतेगा बॉलीवुड का टिकट’ और ‘नच बलिए 5’ जैसे रियलिटी शो में हिस्सा ले चुके हैं. इतना ही नहीं, वह पत्नी माही विज के साथ ‘नच बलिए 5’ के विनर भी रह चुके हैं.
यह भी पढे –
इंटरनेट न होने पर भी काम करेगा गूगल मैप, ऐसे सेव करें ऑफलाइन लोकेशन
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check