नवी मुंबई पुलिस ने 32 वर्षीय एक व्यक्ति के पास से करीब पांच लाख रुपये से अधिक की चरस (मादक पदार्थ) बरामद हुई जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी संजीव प्रकाश पाटिल को बृहस्पतिवार तड़के तुर्भे एमआईडीसी इलाके में रोका गया। वह दोपहिया वाहन पर आया था और किसी अन्य व्यक्ति का इंतजार कर रहा था।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से 5.1 लाख रुपये मूल्य की एक किलो 300 ग्राम चरस बरामद कर मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। पाटिल नेरुल का रहने वाला है और टेम्पो चालक के तौर पर काम करता है। तुर्भे पुलिस ने पाटिल के खिलाफ स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check