महाराष्ट्र में मुंबई और नासिक के बीच कसारा घाट पर एक ट्रक के घाटी में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना बृहस्पतिवार को तड़के उस वक्त हुई, जब ट्रक को मोड़ते वक्त चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया।
उन्होंने बताया कि ट्रक 400 फुट नीचे लुढक कर घाटी में जा गिरा, जिससे वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि ट्रक का चालक घायल हो गया। कसारा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि घायल को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check