महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में समृद्धि महामार्ग पर हुए हादसे में जान गंवाने वाले सभी 12 लोग नासिक के रहने वाले हैं। यह लोग बुलढाणा जिले में स्थित बाबा सैलानी की मजार के दर्शन कर लौट रहे थे। यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी।
इस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा वैजापुर स्थित जांबरगाव टोल बूथ के पार शनिवार रात1ः30 बजे हुआ। तीस लोगों से भरी ट्रैवल बस ने यहां ट्रक को पीछे से टक्कर मारी। इस हादसे में 12 लोगों की मौके पर मौत हो गई। घायलों को स्थानीय नागरिको की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
मृतकों में तनुश्री लखन सोलासे (5), संगीता विलास आठवले ( 40), अंजाबाई रमेश जगताप ( 38), रतन जम्हाधे (45), काजल लाखन सोलासे (32), रजनी गौतम चेक (32), हौसाबाई आनंद शिरसाट (30), झुम्बर काशीनाथ गांगुर्डे (50), अमोल ज़ुम्बर गांगुर्डे (18), सारिका ज़ुम्बर गांगुर्डे (40), मिलिंद पगारे (50) और दीपक प्रभाकर केकणे (47) शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही वैजापुर और आसपास के गांवों के नागरिक मौके पर पहुंच गए। घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check