सर्दियों में मिलने वाली सफेद और तीखी सब्जी मूली सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का भी खजाना है। खासकर जब इसे सुबह खाली पेट खाया जाए, तो ये पाचन तंत्र से लेकर शरीर की सफाई तक में गजब का काम करती है।
मूली में मौजूद डाइजेस्टिव एंजाइम्स और विटामिन C न सिर्फ पेट को मजबूत बनाते हैं बल्कि शरीर को अंदर से डिटॉक्स भी करते हैं। तो आइए जानते हैं, सुबह खाली पेट मूली खाने से कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।
✅ 1. बवासीर में राहत दिलाए
सुबह खाली पेट मूली खाना बवासीर (पाइल्स) की समस्या को कम कर सकता है। मूली में मौजूद रापिनिन और ग्लूकोसाइलिनेट्स जैसे तत्व दर्द और सूजन को कम करते हैं। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण खुजली और जलन से भी राहत दिलाते हैं।
✅ 2. एसिडिटी को कहें टाटा
अगर आपको बार-बार एसिडिटी की शिकायत रहती है, तो सुबह मूली का छोटा टुकड़ा काले नमक के साथ खाएं। यह पेट में जाकर एसिड को न्यूट्रल करता है और फाइबर की तरह काम कर एसिडिटी को शांत करता है। ध्यान रखें, ज्यादा मूली ना खाएं – आधा टुकड़ा ही पर्याप्त है।
✅ 3. कब्ज में असरदार
मूली में फाइबर भरपूर होता है, जो मल को थोक देने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह पेट के मेटाबोलिक रेट को बढ़ाकर आंतों को साफ और सक्रिय रखता है। मूली एक बेहतरीन डिटॉक्सिफाइंग एजेंट की तरह भी काम करती है।
यह भी पढ़ें:
पान के पत्ते: स्वाद ही नहीं, पेट की सेहत का भी रखता है ध्यान
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check