बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन करीना कपूर खान सिर्फ अपनी एक्टिंग और फैशन सेंस के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। 44 साल की उम्र में भी उनकी टोंड बॉडी और चमकती त्वचा के पीछे है डिसिप्लिन और देसी सोच से भरा रूटीन।
शाम 6 बजे डिनर और 9:30 बजे Lights Off!
करीना ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वो एक तपस्वी जैसी जीवनशैली फॉलो करती हैं।
“मैं शाम 6 बजे डिनर कर लेती हूं और रात 9:30 बजे तक सो जाती हूं। मेरे दोस्त जानते हैं कि पार्टी में मेरा इंतज़ार न करें, क्योंकि मैं उस वक्त लो वॉल्यूम में Schitt’s Creek देख रही होती हूं।”
उनका मानना है कि अगर शरीर को समय पर भोजन और विश्राम मिले, तो वह आपका साथ जरूर देता है।
कोविड ने सिखाया: “फिटनेस दिखावे के लिए नहीं, ज़रूरत है”
करीना ने बताया कि कोविड-19 महामारी के बाद से उन्होंने अपनी सेहत को लेकर गंभीरता बढ़ा दी है।
“अगर मैं वर्कआउट नहीं करती हूं, तो मेरा मूड भी बिगड़ जाता है। फिटनेस अब मेरे लिए सिर्फ शरीर के लिए नहीं, बल्कि मानसिक स्थिरता का सहारा भी बन गई है।”
डेली डाइट में देसी और घर का खाना
करीना का हेल्थ मंत्र है – देसी खाना ज़रूरी है।
उनका मानना है कि अच्छे स्वास्थ्य की चाबी है घर का खाना, समय पर खाना और सही नींद।
“हर दिन देसी खाना ज़रूरी है। मैंने कभी फैंसी डाइट्स के पीछे नहीं भागा। सीधा खाना, सिंपल लाइफ – यही मेरी सेहत का राज है।”
यह भी पढ़ें:
राहुल वैद्य का बड़ा धमाका – ‘अब रिएलिटी शो भी रियल नहीं रहे’
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check