कुछ लोगों को अक्सर मुंह में छाले हो जाते हैं, जिससे खाना-पीना भी मुश्किल हो जाता है। ज़्यादातर लोग इसका कारण सिर्फ गर्मी या पेट की खराबी मानते हैं, लेकिन ये समस्या शरीर में जरूरी विटामिन्स की कमी के कारण भी हो सकती है।
खासकर विटामिन B12 की कमी, जो मुंह के छालों की एक बड़ी वजह मानी जाती है।
क्यों होती है विटामिन B12 की कमी?
विटामिन B12 एक ज़रूरी पोषक तत्व है जो शरीर में DNA बनने, रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने और नर्व सिस्टम को सही रखने का काम करता है।
हमारा शरीर इस विटामिन को खुद नहीं बना सकता, इसलिए इसे हमें खाने या सप्लीमेंट्स से लेना पड़ता है।
शाकाहारी लोगों में अक्सर इसकी कमी देखी जाती है क्योंकि यह विटामिन मुख्यतः जानवरों से मिलने वाले खाद्य पदार्थों में पाया जाता है।
मुंह में छाले होने के प्रमुख कारण
पेट की गर्मी और अपच
बार-बार सर्द-गरम चीज़ें खाना
शरीर में विटामिन B12, B1, B6, C, आयरन या फोलिक एसिड की कमी
अत्यधिक गुटखा, तंबाकू या सिगरेट का सेवन
कमजोर इम्यूनिटी और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल गड़बड़ी
विटामिन B12 की कमी के संकेत
दिनभर थकावट और कमजोरी
हाथ-पैरों में झुनझुनी या सुन्न होना
आंखों की रोशनी का कम होना
भूख न लगना और पाचन में गड़बड़ी
लगातार चिड़चिड़ापन, तनाव या डिप्रेशन
शरीर में पीलापन और खून की कमी
चलने में कठिनाई और संतुलन बिगड़ना
मुंह में दिखने वाले लक्षण
जीभ पर सूजन और जलन (जिसे ग्लोसिटिस कहते हैं)
जीभ लाल और चमकदार हो जाना
मुंह में दर्दनाक छाले
बार-बार ओरल इंफेक्शन होना
विटामिन B12 कहां से लें?
मांसाहारी विकल्प: मछली, चिकन, अंडा, रेड मीट, दूध और दही
सप्लीमेंट्स: डॉक्टर की सलाह से बी12 टैबलेट या इंजेक्शन
शाकाहारी विकल्प: बी12 फोर्टिफाइड अनाज, सोया दूध, न्यूट्रिशनल यीस्ट (हालांकि सीमित मात्रा में)
कुछ सुझाव:
समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाएं
अगर बार-बार छाले होते हैं तो B12 की जांच जरूर कराएं
डॉक्टर की सलाह से विटामिन सप्लीमेंट लें
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check