क्रिकेट और राजनीति की दो जानी-मानी हस्तियों—भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज—ने रविवार को एक भव्य समारोह में सगाई कर ली। यह खास आयोजन लखनऊ के प्रतिष्ठित सेंट्रम होटल में हुआ, जहां राजनीति और खेल जगत की कई दिग्गज हस्तियां मौजूद थीं।
भावुक हो गईं प्रिया सरोज, वायरल हुआ वीडियो
सगाई समारोह के दौरान सबसे भावुक पल तब आया जब रिंकू और प्रिया ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। इस खास लम्हे में प्रिया सरोज अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाईं और खुशी से रो पड़ीं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सेलिब्रिटी मेहमानों से सजी शाम
समारोह में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, जया बच्चन, सांसद राम गोपाल यादव, और बीसीसीआई उपाध्यक्ष व कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला जैसे प्रमुख चेहरे शामिल हुए। रिंकू सिंह शेरवानी में बेहद आकर्षक लग रहे थे, वहीं प्रिया ने गुलाबी रंग का खूबसूरत लहंगा पहन रखा था।
खास रहा मेहमानों के लिए इंतजाम
सगाई समारोह में खाने-पीने का खास ध्यान रखा गया। पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू में अवधी व्यंजन, बंगाली मिठाइयां (जैसे रसगुल्ला और काजू-पनीर रोल), यूरोपियन, और एशियन फूड स्टॉल्स शामिल थे।
कॉमन फ्रेंड से शुरू हुई थी कहानी
प्रिया और रिंकू की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। सगाई से पहले दोनों ने एक खास फोटोशूट भी करवाया था, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थीं। सगाई से पहले रिंकू अपने परिवार के साथ बुलंदशहर के विचित्रा देवी मंदिर में दर्शन करने भी गए थे।
प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की उपलब्धियां
रिंकू सिंह ने IPL 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक ही ओवर में पांच छक्के लगाकर खूब सुर्खियां बटोरीं और कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाई।
प्रिया सरोज 2024 में लोकसभा चुनाव जीतकर देश की दूसरी सबसे कम उम्र की सांसद बनीं।
यह भी पढ़ें:
लोहे की कड़ाही में ये 5 चीजें कभी न बनाएं, वरना बिगड़ सकती है सेहत
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check