दिल्ली में झुग्गियों पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने दिल्ली की मद्रासी कैंप, बस्ती निजामुद्दीन, बाटला हाउस, ओखला और वजीरपुर जैसी बस्तियों में हो रही तोड़फोड़ पर चिंता जताई है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनावों में ‘जहां झुग्गी, वहां मकान’ का वादा किया था, लेकिन अब इन बस्तियों को उजाड़ा जा रहा है।
संजय सिंह ने पत्र में लिखा कि ये लोग उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल और छत्तीसगढ़ से आकर दिल्ली की अर्थव्यवस्था के अहम स्तंभ बने हैं। वे यहां कोई अपराध करने नहीं आए थे, बल्कि एक बेहतर जीवन की तलाश में आए थे। अब उनके आशियाने तोड़े जा रहे हैं, जिससे उनका सपना टूट रहा है।
उन्होंने भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि 2022 में नगर निगम चुनावों के दौरान भाजपा ने 17,000 फ्लैट्स देने का वादा किया था, लेकिन अब तक केवल 4,700 घर ही वितरित किए गए हैं। संजय सिंह ने प्रधानमंत्री से इन बस्तियों पर हो रही बुलडोजर कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने और इन लोगों को उनके आशियानों में पुनर्वासित करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें:
लोहे की कड़ाही में ये 5 चीजें कभी न बनाएं, वरना बिगड़ सकती है सेहत
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check