क्या आपके चेहरे, हाथ-पैर या टखनों में अक्सर सूजन रहती है? क्या जूतें टाइट लगने लगे हैं या अंगुलियों में भारीपन महसूस होता है? तो ये संकेत हो सकते हैं वॉटर रिटेंशन के — एक ऐसी स्थिति जिसमें शरीर के अंगों में पानी जमा होने लगता है, जिससे सूजन और दर्द की समस्या हो जाती है।
इस समस्या को समय रहते समझना और संभालना बेहद जरूरी है, क्योंकि लंबे समय तक इसे नजरअंदाज करने पर ये सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।
⚠️ वॉटर रिटेंशन के लक्षण:
चेहरे, हाथ, पैरों और टखनों में सूजन
अंगों में भारीपन और दर्द
कपड़े और जूते टाइट लगने लगते हैं
वजन अचानक बढ़ जाता है (पानी की वजह से)
स्किन को दबाने पर कुछ देर तक गड्ढा बना रहना
🍽 वॉटर रिटेंशन में कैसी हो डाइट?
विटामिन B6 से भरपूर चीज़ें खाएं:
जैसे – आलू, केला और अखरोट। ये यूरिनेशन बढ़ाकर शरीर से अतिरिक्त पानी बाहर निकालते हैं।
डाययूरेटिक फल लें:
संतरा, कीवी, गाजर जैसे फल शरीर में पानी की अधिकता को संतुलित करने में मदद करते हैं।
तनाव से बचें:
तनाव शरीर में हार्मोनल बदलाव करता है जो वॉटर रिटेंशन बढ़ा सकता है।
रोज़ योग और कम से कम 30 मिनट वॉक या एक्सरसाइज़ ज़रूर करें।
🚫 किन चीज़ों से बचें?
डिब्बाबंद और प्रोसेस्ड फूड्स:
इनमें अधिक मात्रा में नमक और शक्कर होती है, जो वॉटर रिटेंशन को और बढ़ा देती है।
ब्रेड और रिफाइंड आटा:
ये इंसुलिन लेवल को डिस्टर्ब करते हैं, जिससे शरीर पानी होल्ड करने लगता है।
शराब और धूम्रपान:
ये शरीर में डिहाइड्रेशन और सूजन दोनों बढ़ा सकते हैं।
✅ बचाव के उपाय:
रोज़ाना कम से कम 8–10 गिलास पानी पिएं
नमक का सेवन सीमित करें
ज्यादा देर तक बैठे या खड़े न रहें
पैरों को ऊंचा रखकर आराम करें
आरामदायक जूते पहनें
यह भी पढ़ें:
क्या आप भी दिन में कई बार ब्लैक कॉफी पीते हैं? जानिए इसके खतरे और साइड इफेक्ट्स
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check