शहद के चमत्कारी फायदे, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

औषधीय गुणों से भरपूर शहद ना सिर्फ आपकी सेहत को बेहतर बनाता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी आपकी रक्षा करता है। सदियों से दादी-नानी के घरेलू नुस्खों में शहद को खास स्थान मिला है। चाहे वो चाय में हो या मिठाइयों में, शहद स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। अगर आप अभी तक शहद के जबरदस्त फायदों से अनजान हैं, तो अब जान लीजिए इसके स्वास्थ्यवर्धक गुणों के बारे में।

दिल को रखे फिट, वजन घटाने में मददगार
शहद को नियमित रूप से डाइट में शामिल करने से हार्ट हेल्थ बेहतर बनी रहती है। यह दिल की गंभीर बीमारियों का खतरा कम कर सकता है। साथ ही, अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो शहद आपकी इस जर्नी में सहायक हो सकता है। शरीर में जमा फालतू चर्बी को बर्न करने के लिए रोज सुबह गुनगुने पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीना काफी असरदार माना जाता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए, खांसी से दिलाए राहत
आचार्य श्री बालकृष्ण के अनुसार शहद इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है। सूखी खांसी हो या गले में खराश, शहद से राहत मिल सकती है। गुनगुने पानी या चाय में मिलाकर शहद का सेवन करने से गले को आराम मिलता है और संक्रमण से भी बचाव होता है। यह गट हेल्थ यानी पाचन तंत्र को सुधारने में भी कारगर है।

पोषक तत्वों का खजाना
शहद में मौजूद कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन, नायसिन, विटामिन B-6, विटामिन C, एमिनो एसिड और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व इसे सुपरफूड बनाते हैं। यह डायबिटीज, उल्टी और त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं में भी राहत दे सकता है। शहद त्वचा को नमी देता है और उसे ग्लोइंग बनाता है।

नोट: यह जानकारी सामान्य स्वास्थ्य सुझावों पर आधारित है। किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

यह भी पढ़ें:

सुरवीन चावला ने किया बड़ा खुलासा: “कभी बॉडी शेमिंग झेली, कभी वजन बढ़ाने की सलाह मिली