हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त पानी पीने की सलाह देते हैं। पानी हमारी सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पानी पीने का सही तरीका क्या है? कहीं आप गिलास से पानी पीते हैं या फिर प्लास्टिक की बोतल से? दोनों का हमारी सेहत पर अलग असर होता है।
क्यों चुनें कांच का गिलास?
पहले के जमाने में पानी पीने और स्टोर करने के लिए मिट्टी के बर्तन इस्तेमाल होते थे, जिन्हें दादी-नानी के समय से सेहत के लिए अच्छा माना जाता था। आज के समय में लोग कांच के गिलास और प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अपनी सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए प्लास्टिक की बोतलों की बजाय कांच के गिलास से पानी पीना ज्यादा सही माना जाता है।
प्लास्टिक की बोतल से होने वाले नुकसान
नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज की एक रिसर्च के अनुसार, प्लास्टिक की बोतलों में पानी स्टोर करने पर उसमें लाखों नन्हे-नन्हे प्लास्टिक के कण घुल जाते हैं। ये नैनोप्लास्टिक हमारे शरीर में जाकर ब्लड सर्कुलेशन, मस्तिष्क और कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लगातार प्लास्टिक की बोतल से पानी पीने से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करें
अगर आप अपनी सेहत की परवाह करते हैं तो प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करें। प्लास्टिक में मौजूद छोटे-छोटे कण आपके शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप प्लास्टिक की बोतलों की जगह कांच के गिलास में पानी पीना शुरू कर दें और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check