गोंद कतीरा, जिसे ट्रेगेकैन्थ गम भी कहा जाता है, आयुर्वेद में सदियों से उपयोग किया जाता रहा है। यह बबूल, कीकर और नीम की लकड़ी से निकाला जाता है और आमतौर पर सफेद या हल्के पीले रंग के क्रिस्टल की तरह दिखता है। पानी में मिलाने पर यह नरम जेली जैसा बन जाता है। गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों में इसका इस्तेमाल बहुतायत में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है? इसमें प्रोटीन और फॉलिक एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं। आइए जानें, गोंद कतीरा खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
गोंद कतीरा के फायदे:
1. शरीर को ठंडक पहुंचाए
गोंद कतीरा अपने ठंडक देने वाले गुणों के लिए प्रसिद्ध है। यह गर्मी में शरीर को ठंडा रखता है और हीटस्ट्रोक जैसी समस्या से बचाता है।
2. पाचन तंत्र को बनाए मजबूत
यह पाचन एंजाइमों के स्राव को बढ़ाकर पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है। कब्ज से राहत दिलाने, मल त्याग सुधारने और आंतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में गोंद कतीरा बहुत मददगार है।
3. त्वचा के लिए लाभकारी
गोंद कतीरा में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो रूखी त्वचा को हाइड्रेट करते हैं, सूजन कम करते हैं और त्वचा की छोटी-मोटी जलन या चकत्ते भी ठीक करने में मदद करते हैं।
4. जोड़ और मांसपेशियों के दर्द में आराम
इसके सूजन-रोधी गुण जोड़ों के दर्द, गठिया और मांसपेशियों की सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। इससे लचीलापन और गतिशीलता में सुधार होता है।
5. कब्ज से राहत
गोंद कतीरा फाइबर से भरपूर होता है, जो नियमित मल त्याग को बढ़ावा देकर कब्ज की समस्या को दूर करता है।
यह भी पढ़ें:
विटामिन बी-12 की कमी से होने वाली गंभीर बीमारियां और उनके संकेत
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check