कैस्टर ऑयल, जिसे अरंडी का तेल भी कहा जाता है, एक प्राकृतिक औषधीय तेल है, जिसे आयुर्वेद में सदियों से इस्तेमाल किया जा रहा है। यह तेल शरीर की कई स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान कर सकता है। अगर इस तेल का सेवन सुबह खाली पेट किया जाए, तो यह शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचा सकता है। खासकर डाइजेशन को सुधारने के लिए यह तेल बेहद फायदेमंद साबित होता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
अरंडी के तेल पर कई रिसर्च हुई हैं, जो साबित करती हैं कि यह तेल हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार भी यह तेल हमारी बॉडी के लिए काफी लाभकारी है। इसका नियमित सेवन शरीर को अंदर से स्वस्थ रखने में मदद करता है।
कैस्टर ऑयल के फायदे
डाइजेशन सुधारें
ब्रीटिश फाइंड्स नामक यूट्यूब पेज पर एक वीडियो में अरंडी के तेल के सेवन को बहुत फायदेमंद बताया गया है। इस वीडियो के अनुसार, अरंडी का तेल ब्लोटिंग, कॉन्स्टिपेशन और गट हेल्थ को सुधारने में मदद करता है।
स्किन के लिए लाभकारी
कैस्टर ऑयल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट प्रॉपर्टीज होती हैं, जो स्किन हेल्थ को बढ़ावा देती हैं। खाली पेट इसे पीने से त्वचा की समस्याएं जैसे पिंपल्स, रैशेज और ड्राइनेस दूर हो सकती हैं।
बालों के लिए फायदेमंद
अरंडी का तेल बालों की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह बालों को मजबूत और हेल्दी बनाता है। रोजाना खाली पेट इस तेल को पीने से हेयरफॉल की समस्या भी कम हो सकती है।
सूजनरोधी गुण
अरंडी का तेल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर में कहीं भी दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है। इसका सेवन रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
जोड़ों के दर्द से राहत
यह तेल मांसपेशियों और जोड़ो में हो रहे दर्द को कम करने में मदद करता है। इसे पीने से बोन डेंसिटी बढ़ती है, जिससे हड्डियों में अकड़न की समस्या नहीं होती।
कुछ सावधानियां
इस तेल को सीमित मात्रा में लेना फायदेमंद होता है। इसका अधिक सेवन दस्त और मतली जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है।
गर्भवती महिलाओं को बिना डॉक्टरी सलाह के इस तेल का सेवन नहीं करना चाहिए।
यदि कोई व्यक्ति किसी बीमारी से जूझ रहा है, तो उसे अपनी मर्जी से इस तेल का सेवन नहीं करना चाहिए, बल्कि डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें:
टी20 सीरीज का पहला मैच: क्या गौतम गंभीर टीम इंडिया की किस्मत बदल पाएंगे
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check