कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार का होता है: बैड कोलेस्ट्रॉल और गुड कोलेस्ट्रॉल। गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए आवश्यक होता है और यह सेहतमंद रखने में मदद करता है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना हार्ट डिजीज जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या आमतौर पर खानपान से जुड़ी होती है, और सही खानपान को पहचानना जरूरी है। अक्सर लोग मानते हैं कि ज्यादा तेल खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, लेकिन ऐसा नहीं है। आइए जानते हैं कि एक्सपर्ट इस बारे में क्या कहते हैं।
क्या हैं एक्सपर्ट की सलाह?
डॉक्टर के अनुसार, कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाने में खाना बनाने वाला तेल नहीं, बल्कि एनिमल फूड्स यानी नॉनवेज फूड्स सबसे ज्यादा जिम्मेदार होते हैं। तेल से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या इस बात पर निर्भर करती है कि हम किस प्रकार का तेल यूज करते हैं और वह कितना शुद्ध है। अगर हम साफ और शुद्ध तेल या देसी घी का इस्तेमाल करें, तो इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित रहता है।
इन फूड्स से बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल
डेयरी प्रोडक्ट्स
डॉक्टर बिमल के अनुसार, एनिमल प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही, क्रीम, और छेना कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाते हैं। वहीं, देसी घी गुड कोलेस्ट्रॉल का अच्छा स्रोत है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए ताकि शरीर को इसका लाभ मिले।
मांस
रेड मीट, गोट मीट, चिकन, और अंडे भी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का कारण बन सकते हैं। इनका अधिक सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, खासकर हार्ट के मरीजों को नॉनवेज का सेवन कम से कम करना चाहिए।
मछली
कुछ मछलियों और सीफूड्स में भी कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। इनका भी अत्यधिक सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।
इसके अलावा, जंक फूड्स, फास्ट फूड्स, और मैदे से बनी चीजें भी कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाती हैं।
क्या खाएं?
फाइबर से भरपूर खाना जैसे ओट्स, ब्राउन राइस, और केले व अंगूर जैसे फल खाएं।
आंवला खाना भी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है।
अर्जुन की छाल की चाय पीना भी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए फायदेमंद रहता है।
यह भी पढ़ें:
रोहित और यशस्वी की जोड़ी फ्लॉप, गिल-पंत का भी नहीं चला बल्ला
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check