भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलों के बीच त्रिपुरा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बिलाल मिया को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इससे पहले मिया ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।त्रिपुरा कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि मिया के इस्तीफे के बाद पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण बुधवार को उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
हाल ही में त्रिपुरा के वरिष्ठ मंत्री रतन लाल नाथ और सुशांत चौधरी ने सिपाहीजला जिले के सोनामुरा में मिया के आवास पर उनसे मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्हें निष्कासित किया गया।पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘बिलाल मिया को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है।’
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check