द ग्रेट इंडियन कपिल शो में टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, बॉक्सर मैरी कॉम, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और शार्पशूटर सिफ्त कौर ने हिस्सा लिया। इस दौरान सानिया मिर्जा ने अपनी बॉयोपिक को लेकर बात की। बॉयोपिक पर बात करते हुए कपिल शर्मा ने कहा कि मैरी कॉम की बायोपिक में प्रियंका चोपड़ा ने काम किया था, परिणीति चोपड़ा ने साइना नेहवाल का किरदार निभाया था। आप किसे अपनी बायोपिक में देखना चाहती हैं?
किसको अपनी बायोपिक में एक्टिंग करते देखना चाहेंगी सानिया?
कपिल शर्मा के इस सवाल का जवाब देते हुए सानिया ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इनकी कोई और बहन बची हैं? उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश में बहुत से अच्छे एक्टर्स हैं। कोई भी एक्टिंग करेगा तो चलेगा। या मैं खुद अपनी बायोपिक में एक्टिंग कर सकती हूं।
लव इंटरेस्ट पर क्या बोलीं सानिया?
इसके बाद कपिल शर्मा ने कहा कि शाहरुख खान ने एक बार कहा था कि अगर कभी सानिया पर कभी बायोपिक बनी तो मैं उनके लव इंटरेस्ट के तौर पर काम करना चाहुंगा। कपिल के इस कमेंट के बाद सानिया मिर्जा पलभर के लिए शांत हुईं और बोलीं कि लेकिन पहले मुझे लव इंटरेस्ट ढूंढना पड़ेगा।
अक्षय कुमार पर क्या बोलीं सानिया मिर्जा?
इसके बाद, कपिल शर्मा ने सानिया मिर्जा से पूछा कि अगर शाहरुख खान उनकी बायोपिक में काम करेंगे तो क्या वो शाहरुख के लिए खुद फिल्म में एक्टिंग करेंगी? इसपर सानिया मिर्जा ने कहा, “अगर शाहरुख जी फिल्म करते हैं तो मैं शायद खुद एक्टिंग करूं। और अगर अक्षय कुमार फिल्म में होंगे तो पक्का एक्टिंग करूंगी।”
बता दें, जनवरी 19 को शोएबा मलिक और सना जावेद ने अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट करी थीं। इसके बाद, सानिया मिर्जा के परिवार ने कन्फर्म किया था कि वो शोएब से कुछ महीने पहले ही अलग हो चुकी हैं। सानिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादातर खामोश रही हैं और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check