मोतिहारी। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव-2026 में एनडीए समर्थित जनता दल (यू) प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में पूर्वी चंपारण के केसरिया से विधायक शालिनी मिश्रा ने शिक्षकों से मतदान की अपील की। विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं से आनंद पुष्कर के पक्ष में एकजुट होकर समर्थन देने तथा उन्हें विजयी बनाने का आग्रह किया।
विधायक शालिनी मिश्रा ने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के सम्मान, अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए प्रभावी प्रतिनिधित्व महत्वपूर्ण है। उन्होंने शिक्षकों से अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए एनडीए प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को उचित मंच पर उठाया जाना आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों से आनंद पुष्कर को समर्थन देकर शिक्षक हितों को मजबूती प्रदान करने की अपील की।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check