गोपालगंज। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव-2026 में एनडीए समर्थित जनता दल (यू) प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में गोपालगंज जिले में जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में बरौली विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के उपमुख्य सचेतक मंजीत सिंह ने कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित बैठकों में शामिल होकर शिक्षक-शिक्षिकाओं से संवाद किया और आनंद पुष्कर के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस दौरान कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र के मनन मैरेज हॉल तथा उच्च विद्यालय, जमुनहाँ (पंचदेवरी) में आयोजित एक दिवसीय बैठकों में मंजीत सिंह ने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित किया। उन्होंने एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर को विजयी बनाने के लिए शिक्षकों से समर्थन एवं सहयोग का आग्रह किया।
मंजीत सिंह ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान, उनके अधिकारों की रक्षा और हितों को मजबूती प्रदान करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं से अपील की कि वे अपने बहुमूल्य प्रथम वरीयता मत का प्रयोग ई. आनंद पुष्कर के पक्ष में करें और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की अपेक्षाओं और उनसे जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने रखने के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व आवश्यक है।
बैठक के दौरान उन्होंने शिक्षकों से एकजुट होकर चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का विश्वास और सहयोग एनडीए की मजबूती का आधार है। शिक्षकों के हितों और सम्मान को प्राथमिकता देने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।
मंजीत सिंह ने शिक्षकों से ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में मतदान करने की अपील दोहराते हुए कहा कि शिक्षक समाज की एकजुटता से उनकी मांगों और अपेक्षाओं को मजबूती मिल सकती है। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check