जानिए फाइबर किस तरह से हमारे दिल की सेहत के लिए आवश्यक

हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती हैं।आपको बता दें की हमारे शरीर के लिए पाचन का ठीक ढंग से काम करना अतिआवश्यक है हमारे शरीर में फाइबर अच्छी तरह से पाचन के लिए जिम्मेदार होते हैं। फाइबर के द्वारा  पोषण तो नहीं मिलता है लेकिन हमारे शरीर के लिए फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन अतिआवश्यक  है। अगर आप फाइबर खाद्य पदार्थों का सेवन करते है तो आपके पेट में काफी देर तक रहने की वजह से आपको देर तक भूख नहीं लगती है। फाइबर के इस गुण की वजह से वजन कम करने में मदद मिलती है। आइए जानते है फाइबर के फायदों के बारे,

फाइबर

फाइबर को कार्बोहाइड्रेट माना जाता है, जिसमें पोषण  कम होता है इसका इस्तेमाल पाचन को सुचारू रूप से काम करने में हमारी मदद करता है। वैसे तो फाइबर दो प्रकार का होता है पहला घुलनशीन फाइबर और दूसरा अघुलनशील फाइबर। घुलनशील फाइबर वो होते है जो आहार पानी में आसानी से घुल जाते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का काम करता है साथ ही डायबिटीज के मरीजों के लिए भी इसका सेवन काफी फायदेमंद होता है। अघुलनशील फाइबर शरीर में अपशिष्ट पदार्थों को साफ करने में मदद करते हैं। अघुलनशील फाइबर के सहायता से वजन भी नियंत्रित रहता हैं।

आहार में अगर अधिक फाइबर है तो इस की अधिकता से पाचन स्वास्थ्य स्वस्थ रहता है यह हमारे लिए बहुत ही आवश्यक माना जाता है, अगर आप इसको अपने आहार में बढ़ाकर लेते है तो इससे स्ट्रोक के खतरे को भी कम करने में मदद मिलती है। प्रतिदिन अतिरिक्त फाइबर को अपने आहार में शामिल करने से हार्ट स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है। इसका सेवन करने से शरीर को स्वस्थ रखने में लाभ मिलता है।

अनियमित हृदय गति की एक समस्या है, अनियमित गियर रेट की वजह से स्ट्रोक होने की आशंका अधिक हो जाती है। जिन लोगों के दिल की धड़कन अक्सर तेज या अनियमित बनी रहती है उनके लिए विशेषज्ञ से सलाह अवश्य जरूर लेनी चाहिए।

अधिक वजन होने की वजह से स्ट्रोक का जोखिम बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।

जो लोग अपना कुछ वजन कम कर सकते हैं तो इसकी मदद से भी आप हृदय जोखिमों को कम कर सकते हैं। अधिक वजन, के कारण हाई ब्लड प्रेशर के खतरे बढ़ जाता है यह अधिक वजन स्ट्रोक के मुख्य जोखिम कारणो में से एक माना है।

यह भी पढ़े:पेट की ऐंठन से राहत दिलाते हैं ये आसान घरेलू उपाय