लगभग हर घर में सूजी का यूज़ किया जाता है। सूजी का उपयोग बहुत से खाद्य पदार्थो को बनाने के लिए किया जाता है। सूजी को बनाने में गेहूं का उपयोग किया जाता है, गेहूं को अच्छी तरह से धोकर, बारीक पीसा जाता है जिसे सूजी के तौर पर उपयोग में लाया जाता है।
सूजी के क्या होते है फायदे
1- सूजी का उपयोग वजन कम करने में किया जाता है। सूजी में फाइबर की अधिक मात्रा होने की वजह से पचने में आसानी होती है। जिससे वजन कम करने में हेल्प मिलती है।
2- उपमा का उपयोग सुबह ब्रेकफास्ट में करने से जल्दी भूख नहीं लगती है। और कम तेल में बनने के कारण इससे कोई नुकसान भी नहीं होता हैं।
3- सूजी में विटामिन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसके सेवन से दिल और गुर्दे संबंधित क्षमता को बढ़ाने में भी हेल्प मिलती है। इसके उपयोग से मांसपेशियों को भी ताकत मिलती है।
4- डायबिटीज के मरीजों के लिए सूजी से बनी चीजों का सेवन बहुत ही अच्छा होता है। दरअसल सूजी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, जिस वजह से यह डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छा आहार है।
5- सूजी में आयरन की प्रचुर मात्रा होने की वजह से इसे खाने से एनीमिया रोग होने की संभावना नहीं रहती और अगर आप इस रोग के शिकार हैं, तो इसे खाने से खून की कमी नहीं होती है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check