क्या आपका स्मार्टफोन सुन रहा है आपकी बातें? इस सीक्रेट सेटिंग से बचाएं प्राइवेसी

आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। कॉलिंग, मैसेजिंग, ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर बैंकिंग तक—हर काम फोन के जरिए हो रहा है। लेकिन इसी सुविधा के साथ एक बड़ा सवाल भी लगातार उठता रहा है—क्या हमारा फोन हमारी निजी बातें सुन रहा है?

अक्सर लोग अनुभव करते हैं कि जिस विषय पर वे किसी दोस्त या परिवार के सदस्य से बात करते हैं, उससे जुड़े विज्ञापन थोड़ी ही देर बाद उनके फोन स्क्रीन पर दिखने लगते हैं। यही वजह है कि लोगों के मन में यह शक गहराता जा रहा है कि स्मार्टफोन माइक्रोफोन के जरिए उनकी बातचीत सुन रहे हैं।

कैसे होता है डेटा कलेक्शन?

तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार, कई मोबाइल ऐप्स उपयोगकर्ताओं से माइक्रोफोन एक्सेस की अनुमति मांगते हैं। एक बार अनुमति मिलते ही ये ऐप्स बैकग्राउंड में सक्रिय रह सकते हैं। हालांकि कंपनियां सीधे बातचीत सुनने से इनकार करती हैं, लेकिन यह भी सच है कि वॉयस कमांड, सर्च हिस्ट्री और यूजर बिहेवियर के आधार पर विज्ञापन दिखाए जाते हैं।

यहां काम आती है “सीक्रेट सेटिंग”

यूजर्स चाहें तो अपने फोन में मौजूद एक महत्वपूर्ण सेटिंग को बदलकर न केवल अपनी प्राइवेसी सुरक्षित कर सकते हैं, बल्कि बैटरी की खपत भी कम कर सकते हैं।

क्या करें?

फोन की Settings में जाएं

Privacy & Security या Privacy ऑप्शन खोलें

Microphone Access पर क्लिक करें

जिन ऐप्स की जरूरत नहीं है, उनके लिए माइक्रोफोन परमिशन बंद कर दें

विशेषज्ञों का कहना है कि कई ऐप्स बिना जरूरत के भी माइक्रोफोन का उपयोग करते रहते हैं, जिससे न केवल प्राइवेसी खतरे में पड़ती है, बल्कि बैटरी भी तेजी से खत्म होती है।

बैटरी पर भी पड़ता है असर

जब ऐप्स बैकग्राउंड में माइक्रोफोन या अन्य सेंसर का उपयोग करते हैं, तो फोन का प्रोसेसर लगातार एक्टिव रहता है। इससे बैटरी ड्रेन तेज हो जाता है। माइक्रोफोन एक्सेस सीमित करने से फोन की बैटरी लाइफ में सुधार देखा जा सकता है।

विशेषज्ञों की सलाह

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि:

समय-समय पर ऐप परमिशन की जांच करें

अनजान या गैर-जरूरी ऐप्स को हटाएं

फोन का सॉफ्टवेयर हमेशा अपडेट रखें

यह भी पढ़ें:

मोज़े उतारते ही पैरों पर गहरे निशान? ये 3 गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत