केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ट्विशा शर्मा हत्याकांड में ट्विशा की सास और सेवानिवृत्त जिला तथा सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को आज गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई की एक टीम सुबह करीब 10:30 बजे भोपाल स्थित उनके घर पहुंची और तलाशी ली।
करीब सात घंटे तक पूछताछ के बाद गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है जिसके बाद सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा।
इससे पहले कल मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दी थी। न्यायालय ने कल देर रात जारी आदेश में कहा कि मामले की गंभीरता, सबूतों और जांच को देखते हुए उन्हें जमानत देना उचित नहीं होगा।
ट्विशा शर्मा की 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ट्विशा के परिजनों ने उनके पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check