खेलों को समर्पण और जुनून के साथ अपनाएं युवा: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने युवाओं से खेलों को समर्पण और जुनून के साथ अपनाने का आह्वान किया है। राज्यपाल जम्मू में इंडिया ओपन राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो युवा निशानेबाजों को सम्मानित करने के मौके पर बोल रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि कम आयु में इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां उनकी असाधारण प्रतिभा, कठोर परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिचायक है। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास और दृढ़ इच्छाशक्ति से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त की जा सकती है।

राज्यपाल जम्मू में इंडिया ओपन राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो युवा निशानेबाजों को सम्मानित करने के मौके पर बोल रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि कम आयु में इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां उनकी असाधारण प्रतिभा, कठोर परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिचायक है। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास और दृढ़ इच्छाशक्ति से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त की जा सकती है।