चुनावों में करारी हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार

चुनावों में करारी हार के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया। मीडिया से मुखातिब होते हुए ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि कि वो हारी नहीं हैं बल्कि उन्हें जबरन हराया गया है।

ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल चुनावों के नतीजों के बाद इंडि गठबंधन के सभी नेताओं ने उनसे सम्पर्क किया। उन्होंने यह भी कहा कि अब वो एक आम सिपाही की तरह इंडि गठबंधन को मजबूत करेंगी।

उन्होंने कहा- मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं, मैं राजभवन नहीं जाऊँगी। सवाल ही नहीं उठता। नहीं। अब, मैं यह भी कहना चाहती हूँ कि हम चुनाव नहीं हारे। यह हमें हराने की उनकी कोशिश है। आधिकारिक तौर पर, चुनाव आयोग के ज़रिए, वे हमें हरा सकते हैं, लेकिन नैतिक रूप से हम चुनाव जीत गए हैं।