सर्दियों के मौसम में ठंड बढ़ने के कारण हमारे शरीर में खून गाढ़ा हो सकता है और ब्लड वेसल्स सिकुड़ सकते हैं। यह स्थिति हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, स्ट्रोक और अन्य कार्डियक समस्याओं का जोखिम बढ़ा सकती है। इसलिए इस मौसम में ब्लड फ्लो को बनाए रखना बेहद जरूरी है।
- गर्म पानी और हाइड्रेशन बनाए रखें
ठंड में लोग अक्सर पानी कम पीते हैं, जिससे खून गाढ़ा हो सकता है। दिनभर में पर्याप्त पानी, जूस और सूप लें।
- हल्की एक्सरसाइज करें
सर्दियों में शरीर कम मूव करता है। रोजाना हल्की वॉक, योग या स्ट्रेचिंग ब्लड सर्कुलेशन बनाए रखने में मदद करती है।
- गर्म भोजन और मसाले शामिल करें
सर्दियों में हल्दी, अदरक, काली मिर्च जैसे मसाले ब्लड फ्लो बढ़ाने में मदद करते हैं। गरम सूप, दलिया और हरी सब्जियां भी फायदेमंद हैं।
- धूम्रपान और शराब से बचें
सिगरेट और शराब ब्लड वेसल्स को सिकोड़ सकते हैं। इस मौसम में इन्हें avoid करना हेल्दी ब्लड सर्कुलेशन के लिए जरूरी है।
- स्ट्रेस कम करें
स्ट्रेस हार्ट रेट बढ़ाता है और ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित कर सकता है। मेडिटेशन, प्राणायाम और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज अपनाएं।
- डॉक्टर की सलाह के अनुसार सप्लीमेंट
अगर आपके खून में गाढ़ापन अधिक है, तो डॉक्टर की सलाह से विटामिन B12, ओमेगा-3 और आयरन सप्लीमेंट लिया जा सकता है।
- नियमित चेकअप
सर्दियों में ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल की मॉनिटरिंग करें। समय रहते सावधानी लेने से हार्ट अटैक या स्ट्रोक का जोखिम कम होता है।
सर्दियों में ब्लड फ्लो बनाए रखना आसान है, बस रोजाना पानी पिएं, हल्की एक्सरसाइज करें, गर्म और मसालेदार भोजन शामिल करें और स्ट्रेस को कंट्रोल करें। इससे आप खून गाढ़ा होने और नसों की सिकुड़न जैसी समस्याओं से बच सकते हैं।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check