शकरकंदी यानी स्वीट पोटैटो केवल स्वाद में ही नहीं, सेहत के लिहाज़ से भी बेहद फायदेमंद है। खासतौर पर सर्दियों में इसका सेवन शरीर को गर्माहट देने के साथ कई गंभीर बीमारियों से बचाव करता है। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन A, C और पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। आइए जानते हैं शकरकंदी के पांच ऐसे फायदे जो शायद आपको पहले नहीं पता होंगे।
1. हड्डियों को बनाए मजबूत
शकरकंदी में मौजूद मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटैशियम हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी तत्व हैं। ये न केवल हड्डियों की घनता (Bone Density) बनाए रखने में मदद करते हैं, बल्कि ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों की रोकथाम में भी सहायक हैं। उम्र बढ़ने पर जब हड्डियों का घिसाव शुरू होता है, उस समय शकरकंदी एक नेचुरल सपोर्ट की तरह काम करती है।
2. किडनी को रखे हेल्दी
किडनी की सेहत के लिए शकरकंदी को वरदान माना जाता है। इसमें मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स किडनी की कार्यक्षमता को बनाए रखते हैं और विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर हाईपरटेंशन से होने वाले किडनी डैमेज से बचाव करती है।
3. डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद
हालांकि इसका स्वाद मीठा होता है, फिर भी शकरकंदी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाता। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को धीमा कर ब्लड शुगर को स्थिर बनाए रखता है। यही कारण है कि डॉक्टर भी डायबिटीज मरीजों को सीमित मात्रा में शकरकंदी खाने की सलाह देते हैं।
4. इम्यूनिटी को करे मजबूत
शकरकंदी में मौजूद विटामिन C, बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यह शरीर को वायरल, बैक्टीरियल और फंगल संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है। खासतौर पर सर्दियों में इसका सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए बेहद उपयोगी होता है।
5. पाचन तंत्र के लिए भी उत्तम
शकरकंदी फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। यह कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है और पेट को साफ रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह आंतों में अच्छे बैक्टीरिया के विकास को भी प्रोत्साहित करती है, जिससे समग्र पाचन स्वास्थ्य बेहतर होता है।
शकरकंदी को खाने का सही तरीका:
इसे उबालकर या भूनकर खाया जा सकता है।
उबली हुई शकरकंदी में नींबू, काला नमक और जीरा डालकर स्वाद बढ़ाया जा सकता है।
फ्राइड शकरकंदी से बचें, क्योंकि उसमें अतिरिक्त तेल और कैलोरी होती है।
यह भी पढ़ें:
कान से पानी निकलना है गंभीर समस्या का संकेत, तुरंत जांच कराएं
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check