क्या आपको सुबह उठते ही पीठ में जकड़न महसूस होती है? क्या लंबे समय तक बैठने या खड़े रहने पर आपकी कमर दर्द करने लगती है? अगर हां, तो इसे केवल थकान या बढ़ती उम्र का असर समझकर अनदेखा करना भारी भूल हो सकती है। लगातार रहने वाला पीठ दर्द कई बार किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि पीठ या कमर में दर्द लगातार तीन सप्ताह से अधिक समय तक बना रहे, तो यह शरीर के भीतर किसी छिपी हुई समस्या की ओर इशारा कर सकता है। समय रहते पहचान और इलाज न किया जाए, तो यह आगे चलकर चलने-फिरने की क्षमता को भी प्रभावित कर सकता है।
क्यों होता है लगातार पीठ दर्द?
🔹 1. स्पॉन्डिलाइटिस (Spondylitis):
रीढ़ की हड्डी में सूजन की यह स्थिति, खासतौर पर युवाओं में तेजी से बढ़ रही है। इसमें पीठ में सुबह stiffness और दर्द सामान्य लक्षण होते हैं।
2. स्लिप डिस्क (Slip Disc):
रीढ़ की हड्डियों के बीच मौजूद डिस्क अगर खिसक जाती है, तो यह नसों पर दबाव डालती है जिससे तेज पीठ दर्द और कभी-कभी पैरों में झनझनाहट भी होती है।
3. किडनी से जुड़ी समस्याएं:
पथरी या किडनी इन्फेक्शन के कारण भी पीठ के निचले हिस्से में तेज दर्द हो सकता है, जो बार-बार होता है।
4. ओस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis):
हड्डियों के कमजोर होने पर पीठ में दर्द शुरू हो सकता है, खासकर महिलाओं में यह स्थिति अधिक देखी जाती है।
5. मांसपेशियों की खिंचाव या खराब पोस्चर:
लंबे समय तक गलत ढंग से बैठना या लैपटॉप/मोबाइल का अधिक उपयोग मांसपेशियों में तनाव पैदा कर सकता है, जिससे लगातार दर्द होता है।
कब जाएं डॉक्टर के पास?
दर्द लगातार बना रहे और घरेलू उपायों से राहत न मिले
दर्द के साथ बुखार, थकान या वजन घटना जैसे लक्षण हों
दर्द इतना तेज हो जाए कि चलना-फिरना कठिन लगे
दर्द रात में और ज्यादा हो जाए
बचाव और उपाय क्या हैं?
बैठने और सोने की सही मुद्रा अपनाएं
रोज़ाना हल्की स्ट्रेचिंग या योग करें
अधिक वजन उठाने से बचें
पर्याप्त कैल्शियम और विटामिन D लें
समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराएं
सेहत से समझौता नहीं! पीठ दर्द को हल्के में न लें
लगातार रहने वाला पीठ दर्द कई बार शरीर की अंदरूनी समस्याओं का संकेत होता है। ऐसे में इसे हल्के में लेना भविष्य में भारी पड़ सकता है। सही जीवनशैली, सतर्कता और समय पर इलाज से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
यह भी पढ़ें:
लैपटॉप पर घंटों काम कर रहे हैं? आंखों ही नहीं, गर्दन की सेहत भी हो रही है खराब, जानिए बचाव के उपाय
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check