क्या आपके पैरों के तलवों में अक्सर जलन, झनझनाहट या चुभन महसूस होती है? यदि हां, तो इसे केवल थकान या विटामिन की कमी मानकर नजरअंदाज़ न करें। हो सकता है कि आपका लिवर (यकृत) आपको किसी गहराई से जुड़ी समस्या का संकेत दे रहा हो।
तलवे और लिवर के बीच क्या है संबंध?
लिवर शरीर का सबसे अहम अंग है, जो खून को साफ करता है और विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है। जब लिवर की कार्यक्षमता कमजोर होती है, तो यह शरीर में टॉक्सिन्स (जहरीले तत्व) को ठीक से बाहर नहीं निकाल पाता। यही टॉक्सिन्स नसों और रक्त प्रवाह को प्रभावित करते हैं, जिससे पैरों के तलवों में:
- जलन
- झनझनाहट
- सुई जैसी चुभन
- पैरों में गर्माहट
जैसे लक्षण दिखने लगते हैं।
लिवर की खराबी से जुड़ी अन्य चेतावनियाँ:
- त्वचा या आंखों में पीलापन (Jaundice)
- बार-बार थकान और कमजोरी
- पेट के दाएं हिस्से में भारीपन या दर्द
- भूख न लगना या वजन घटना
- पेट में सूजन (Ascites)
क्या हो सकता है कारण?
- फैटी लिवर या लीवर सिरोसिस
- हेपेटाइटिस बी या सी संक्रमण
- लंबे समय से शराब का सेवन
- डायबिटिक न्यूरोपैथी
- बॉडी में अमोनिया या टॉक्सिन बढ़ जाना
क्या करें?
1. लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT) कराएं:
शुरुआती जांच से बीमारी का जल्द पता लगाया जा सकता है।
2. डायबिटीज और बीपी कंट्रोल में रखें:
क्योंकि ये दोनों लिवर और नसों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
3. फैटी और ऑयली फूड से बचें:
हेल्दी डाइट और फाइबर रिच भोजन अपनाएं।
4. धूम्रपान और शराब से दूरी रखें
ये लिवर की कार्यक्षमता को तेजी से घटाते हैं।
5. डॉक्टर की सलाह से विटामिन B12 सप्लिमेंट लें
क्योंकि इसकी कमी से भी तलवों में जलन हो सकती है।
तलवे में जलन या चुभन को हल्के में न लें। यह केवल पैरों की थकावट नहीं, बल्कि लिवर में गड़बड़ी का गंभीर संकेत हो सकता है। अगर यह समस्या बार-बार हो रही है, तो तुरंत चिकित्सकीय जांच करवाएं और अपने लिवर की सेहत का ध्यान रखें।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check