गर्मी, गंदा खाना या पानी पीने से दस्त लगना आम बात है। लेकिन जब यह समस्या बार-बार हो और हफ्तों तक बनी रहे, तो इसे केवल मामूली संक्रमण समझकर नजरअंदाज करना आपकी सेहत के लिए भारी पड़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि बार-बार दस्त लगना कई बार शरीर में छिपी गंभीर बीमारी का संकेत होता है।
डॉ. के अनुसार, “अगर दस्त 2 हफ्तों से ज्यादा समय तक लगातार या रुक-रुक कर हो रहे हैं, तो यह क्रॉनिक डायरिया (Chronic Diarrhea) की स्थिति हो सकती है। इसके पीछे सिर्फ संक्रमण ही नहीं, बल्कि कई गंभीर कारण भी हो सकते हैं।”
बार-बार दस्त लगने के संभावित कारण:
1. इंफेक्शन (Infections):
बैक्टीरिया (जैसे E. coli, Salmonella), वायरस (जैसे रोटावायरस), या परजीवी (जैसे Giardia) से हुआ संक्रमण आम कारण है, लेकिन इलाज के बाद भी बार-बार होना चिंता का विषय है।
इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS):
यह एक आम गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विकार है, जिसमें दस्त और कब्ज दोनों बार-बार होते हैं। यह तनाव, खाने की आदतों और आंतों की संवेदनशीलता से जुड़ा होता है।
इनफ्लेमेटरी बाउल डिजीज (IBD):
क्रोन्स डिजीज और अल्सरेटिव कोलाइटिस जैसे रोग आंतों में सूजन पैदा करते हैं जिससे लगातार दस्त, पेट दर्द, वजन घटाव और कमजोरी होती है।
लैक्टोज इनटॉलरेंस या फूड एलर्जी:
दूध या खास खाद्य पदार्थों को पचाने में दिक्कत होने पर बार-बार दस्त लग सकते हैं।
5. थायरॉइड या हार्मोनल गड़बड़ी:
हाइपरथायरॉइडिज्म जैसी समस्याओं में मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है, जिससे दस्त बार-बार लग सकते हैं।
कब जाएं डॉक्टर के पास?
दस्त 2 हफ्ते से ज्यादा चलें
खून या म्यूकस आने लगे
वजन तेजी से घटे
कमजोरी और डिहाइड्रेशन महसूस हो
क्या करें?
उबला या साफ पानी पिएं
खाने में साफ-सफाई और परहेज रखें
प्रोबायोटिक और इलेक्ट्रोलाइट्स लें
डॉक्टर से stool टेस्ट और अन्य जांच करवाएं
यह भी पढ़ें:
गाजा में इलाज की उम्मीद लिए खड़े 15 लोगों की जान चली गई, इजरायली हमले में मासूम बच्चों की भी मौत
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check